चंद्रयान3 की लैंडिंग..स्कूली बच्चे भी देख सकेंगे Live

उत्तरप्रदेश

Chandrayaan 3: भारत का चांद मिशन चन्द्रयान-3 आज चांद पर शाम को उतरने वाला है। जिसको लेकर पूरे देश में काफी उत्साह और खुशी का माहौल है। उत्तर प्रदेश से भी चन्द्रयान-3 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल यूपी के सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र 23 अगस्त को चन्द्रयान-3 का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः 23 अगस्त को चंद्रयान का सफ़र LIVE.. शाम 6 बजे से

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः यूपी के लखीमपुर खीरी में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

यूपी सरकार ने इसके लिए आदेश जारी किया है। सरकार चाहती है कि इस प्रकार की घटनाओं से लाइव रूबरू होकर छात्र की सोचने और जानने की प्रतिभा बढ़े। इसके लिए सरकार ने पहली बार शाम को विशेष रूप से एक घंटे के लिए स्कूलों को खोलने के निर्देश दिए हैं। सभी जिलों के डायट प्राचार्य और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को स्कूलल खोलने और लाइव टेलीकास्ट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जानिए पूरा मामला
बुधवार यानी आज शाम को भारत का चन्द्रयान- 3 चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर पहली बार उतरेगा। इस मौके पर यूपी सरकार ने छात्रों को जिज्ञासाओं की पूर्ति और उनके ज्ञानवर्धन के लिए बुधवार शाम को एक घंटा के लिए सभी परिषदीय स्कूलों को खोलने के निर्देश दिए हैं। सरकार की ओर से विभाग के अधिकारियों को छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

सरकार ने शिक्षा मंत्रालय के निर्देश का हवाला देते हुए कहा है कि 23 अगस्त को शाम 5.27 बजे चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने की प्रक्रिया का इसरों वेबसाइट, यू-ट्यूब चैनल व डीडी नेशनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। ऐसे में 5.15 से 6.15 बजे तक विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में विशेष आयोजित कर सीधे प्रसारण बच्चों को दिखाया जाए।

चन्द्रयान -3 की लाइव लेंडिंग देखेंगे बच्चे
अपर राज्य परियोजना निदेशक मधुसूदन हुलगी ने कहा कि यह पहली बार होने जा रहा है जब सरकार ने इस तरह के ऐतिहासिक अवसर पर छात्रों को एजुकेट करने के लिए शाम को स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भारत के चंद्रयान-3 का चंद्रमा पर उतरना एक यादगार अवसर है। इस ऐतिहासिक घटना को देखकर छात्रों के मन में जिज्ञासा वश कई सवाल पैदा होंगे। इस लैंडिंग को अपनी आंखों से देखकर छात्रों को उनके सवालों के जवाब भी खुद मिल जाएंगे। इससे छात्रों के मन में खोज करने के लिए एक जुनून भी पैदा होगा। इससे गर्व और एकता की गहरी भावना पैदा होगी, क्योंकि पूरा देश सामूहिक रूप से भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी की शक्ति का उत्सव माएगा।
Read Chandrayaan 3, khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi