Karwa Chauth: दिल्ली-NCR में चांद निकलने की टाइमिंग नोट कर लीजिए

Life Style Trending दिल्ली NCR

Jyoti Shinde,Edirtor

आज करवा चौथ पर महिलाएं जिस चीज का बेसब्री से इंतज़ार करती हैं वो है चांद..क्योंकि करवा चौथ की पूजा चांद के दीदार के साथ ही संपन्न होती है। अगर आप दिल्ली-NCR में रहते हैं तो जल्दी से चांद निकलने की टाइमिंग नोट कर लीजिए

नोएडा में चांद निकलने का समय ?

नोएडा में आज रात 8 बजकर 14 मिनट पर चंद्रोदय होगा। चंद्रोदय के बाद महिलाएं चंद्र को जल अर्पित कर अपना उपवास खत्म कर सकती हैं।

ग्रेटर नोएडा में चांद निकलने का समय ?

ग्रेटर नोएडा शहर में चंद्र दर्शन का समय 8 बजकर 14 मिनट है।

गाजियाबाद में चांद निकलने का समय

दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद शहर में भी चंद्र दर्शन का समय रात 8 बजकर 14 मिनट ही रहेगा।

दिल्ली में चंद्रोदय का समय

देश की राजधानी दिल्ली, नई दिल्ली में चंद्र दर्शन का समय 8 बजकर 15 मिनट रहेगा।

करवा चौथ क्यों मनाया जाता है?

करवा चौथ के दिन को महिलाएं पूर्ण भक्ति भाव के साथ मनाती हैं। इस दिन पर देवी पार्वती का पूजन किया जाता है वहीं भगवान शिव एवं श्री गणेश का पूजन भी होता है। करवा चौथ व्रत से संबंधित नियमों में व्रत के साथ साथ पूजा विधि का पालन करना शुभ होता है। मान्यताओं के अनुसार विधि विधान के साथ किया गया यह व्रत जीवन साथी को लंबी आयु के साथ अच्छे स्वास्थ्य का सुख भी प्रदान करता है। पति के जीवन का हर संकट टल जाता है। शाम के समय कथा और आरती की जाती है। इसके बाद रात्रि में चंद्रमा के निकलने के बाद पूजा अर्चना के साथ इस व्रत को पूरा किया जाता है।

करवा चौथ पूजा सामग्री

करवा चौथ की पूजा के लिए एक थाली में सभी सामग्री को रख लिया जाता है। पूजा की थाली में जल से भरा करवा रखते हैं, इसके साथ ही कुमकुम, रोली, अक्षत, आटे या मिट्टी से बना दीपक जिसमें घी की ज्योत को बनाया जाना शुभ होता है। ज्योत के लिए घी या फिर तिल का तेल उपयोग में करना ही उचित माना गया है. इस के साथ ही पूजा की थाली में फल, फूल, भगवान को भोग लगाने के लिए खीर, मठरी, मिठाई रखें। इसके साथ ही छलनी जिसकी सहायता से चंद्रमा के दर्शन किए जाते हैं। पूजन सामग्री को पहले से ही एकत्रित कर लेना चाहिए। संध्या समय करवा चौथ की कथा और पूजा की जाती है उसके बाद रात्रि में चंद्रमा के उदय के साथ ही चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा करके इस व्रत को पूरा करते हैं।

करवा चौथ पूजा शुभ समय

करवा चौथ के दिन आज शाम के समय पूजा का शुभ मुहूर्त 17:36 से 18:54 तक रहने वाला है जिसकी अवधि  01 घण्टा 18 मिनट के करीब की होगी। इस समय करवा चौथ पूजा एवं कथा करने का शुभ मुहूर्त होगा।  आपको बता दें कि भारत के हर शहर में करवा चौथ पर चंद्र दर्शन का समय अलग अलग है।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi