नए सफर पर ‘मॉस्टर ऑफ प्रोग्रामिंग’

TV

टीवी प्रोग्रामिंग के मास्टर, स्क्रीन से खेलने वाले, लाजवाब स्क्रिप्टिंग, नवीन कुमार(Naveen Kumar) की यही खासियत इन्हें दूसरों से अलग करती है। नवीन कुमार ने टाइम्स नाउ नवभारत(Times Now Navbharat) के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। नवीन को प्राइम टाइम शो की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके पहले नवीन 3 सालों तक न्यूज़ नेशन(News Nation) से जुड़े रहे। न्यूज नेशन में रहते हुए नवीन ने कई प्रोग्राम लॉन्च किए जिसमें ‘दमदार10’, ‘10का दम’, ‘देश की बहस’, ‘राष्ट्रमेव जयते’ प्रमुख हैं। चुनाव के दौरान नवीन ने बंगाल बोले’, ‘बिहार बोले’ जैसे कार्यक्रम भी प्रोड्यूस किए। इसके अलावा यूपी इलेक्शन के दौरान नवीन ने स्क्रिप्टिंग के साथ प्रोग्राम डिजाइन करने में अहम भूमिका निभाई।  

2005 में ETV से करियर की शुरुआत करने वाले नवीन कुमार 2007 में इंडिया टीवी(India TV) आ गए। इंडिया टीवी में नवीन ने मॉर्निंग, इवनिंग, नाइट तीनों शिफ्ट में अलग-अलग भूमिका निभाई। 6 सालों के बाद नवीन P7 न्यूज़ चले गए और प्रोग्रामिंग टीम में लीड रोल में रहे। 2015 में नवीन वापस इंडिया टीवी आ गए। इंडिया टीवी में उनकी ये दूसरी पारी थी। नवीन इंडिया टीवी के खास शो आंखे खोलो इंडिया के अहम सदस्य रहे। नवीन 2019 तक यहां रहे। इसके बाद नवीन न्यूज़ नेशन का हिस्सा बन गए।

बिना शोर मचाए काम को अंजाम तक पहुचाना नवीन कुमार की सबसे बड़ी खासियत है। टॉपिक चाहे पॉलिटिकल हो, वॉर से जुड़ा हो, स्पोर्ट्स का हो या फिर बॉलीवुड..नवीन अपनी स्क्रिप्टिंग और शो डिजाइन के दम पर उसे लोकप्रिय बनाने का माद्दा रखते हैं।

खबरीमीडिया की तरफ से नवीन कुमार को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ।

READ :  Naveen Kumar, Khabrimedia, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *