टीवी पत्रकार लोकेश सिंह की ‘घर वापसी’

TV

टीवी मीडिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। नेशनल हिंदी न्यूज़ चैनल न्यूज़18 में बतौर सीनियर प्रोड्यूसर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे लोकेश सिंह(Lokesh Singh) ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। लोकेश सिंह वापस अर्नब गोस्वामी(Arnab Goswami) के चैनल रिपब्लिक भारत(Republic Bharat) जा रहे हैं। जहां मुमकिन है कि लोकेश मॉर्निंग शिफ्ट संभालेंगे। इसके पहले भी लोकेश रिपब्लिक भारत में मॉर्निंग शिफ्ट इंचार्ज थे।

इसके पहले लोकेश सिंह 5 सालों तक जी मीडिया से जुड़े रहे। लोकेश पर पंजाब, हरियाणा और हिमाचल तीनों चैनल के आउटपुट की जिम्मेदारी थी।

20 मई 2006 में टोटल टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले लोकेश ने यहां बतौर रिपोर्टर 6 साल तक अपनी सेवाएं दी। लोकेश यहां बीजेपी बीट कवर करते थे। 2012 में लोकेश ने P7 न्यूज चैनल ज्वाइन किया। यहां लोकेश को हरियाणा और पंजाब चैनल के आउटपुट की जिम्मेदारी दी गई। उसके बाद 2014 में लोकेश ने जी मीडिया का दामन थाम लिया।

लखनऊ से ताल्लुक रखने वाले लोकेश सिंह की गिनती तेज तर्रार पत्रकारों में होती है।

खबरी मीडिया की तरफ से लोकेश सिंह को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Lokesh SinghKhabri media,Breaking NewsTv MediaLatest hindi NewsNews Update, Journalist,Journalism,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *