कुबेरनाथ को मिला India Daily का साथ

TV

न्यूज़18 एमपी डेस्क में बतौर सीनियर बुलेटिन प्रोड्यूसर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे पत्रकार कुबेरनाथ(Kuber Nath) ने शमशेर सिंह(Shamsher Singh) के चैनल इंडिया डेली(India Daily) के साथ नई पारी की शुरुआत की है। यहां भी कुबेरनाथ को सीनियर प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें: रुबिका लियाकत का ‘मास्टर स्ट्रोक’..ABP नहीं..अब यहां दिखेंगी!

न्यूज़18 से पहले कुबेरनाथ ज़ी हिंदुस्तान का हिस्सा थे। 2007 में अमर उजाला से करियर की शुरुआत करने वाले कुबेर ने 2008 में हमार टीवी ज्वाइन कर लिया। 3 साल यहां काम करने के बाद कुबेर की एंट्री न्यूज़ एक्सप्रेस चैनल में हुई। उसके बाद 2013 में कुबेर न्यूज़ नेशन चले आए।

ये भी पढ़ें: ABP न्यूज़ से एक और एंकर का इस्तीफा

2018 तक यहां काम करने के बाद कुबेर ने इंडिया न्यूज़ की राह पकड़ ली। उसके बाद 2020 में कुबेर ने ज़ी हिंदुस्तान के साथ नई पारी की शुरुआत की। साहित्य की विधा में रुचि रखने वाले कुबेर नाथ की कई कविताएं राष्ट्रीय स्तर की पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी है…

खबरीमीडिया की तरफ से नई पारी के लिए कुबेरनाथ को ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Kuber Nath, Khabrimedia, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism