महाधिवेशन में CM हेमंत सोरेन ने मजदूरों के अधिकारों के लिए संगठन की मजबूती पर दिया जोर
Jharkhand News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) की अनुषंगी इकाई झारखंड कोलयरी मजदूर यूनियन और झारखंड श्रमिक संघ (Jharkhand Labour Union) का केंद्रीय महाधिवेशन को सीएमपीडीआई के रविंद्र भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से शिबू सोरेन (Shibu Soren) को एक बार फिर से दोनों संगठनों का केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया। पढ़िए पूरी खबर…

आपको बता दें कि महाधिवेशन का उद्घाटन सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। उन्होंने कहा कि विस्थापितों और मजदूरों की आवाज को बुलंद करने के लिए श्रमिक संगठनों का मजबूत होना बेहद जरूरी है। उन्होंने संगठन की भूमिका को निर्णायक बताया और हर स्तर पर इसे समर्थन देने की बात कही।
ये भी पढ़ेंः HDFC: HDFC का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों की जेब कटने वाली है
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य के मंत्री योगेंद्र प्रसाद भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष मंडली के मथुरा प्रसाद महतो, विनोद पांडेय, विजय हांसदा और फागू बेसरा ने किया, जबकि संचालन मंडली में संजीव बेदिया, जय नारायण महतो, शैलेंद्र मैथी और अखिलेश महतो उर्फ राजू शामिल थे।

महाधिवेशन में पारित हुए कई अहम प्रस्ताव
महाधिवेशन के दौरान संगठन ने मजदूर और विस्थापित हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए। इनमें निजीकरण और श्रम कोड के विरोध, विस्थापितों को बाज़ार दर से चार गुना मुआवज़ा, सभी योग्य बेरोजगार विस्थापितों को रोजगार, पुनर्वास योजना के तहत पक्का मकान और रैयतों को कोल इंडिया में शेयर पाटर बनाए जाने की मांगें शामिल रहीं।
इसके अलावा, कोल इंडिया की पुनर्वास नीति 2012 में संशोधन कर उसे भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के अनुसार लागू करने की मांग की गई। साथ ही गैर मजरुआ खास और वन भूमि पर वन पट्टा धारित रैयतों को मुआवज़ा देने की भी बात रखी गई। महाधिवेशन में यह भी निर्णय लिया गया कि 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल में झारखंड कोलयरी मजदूर यूनियन भाग लेगा।
शिबू सोरेन फिर चुने गए अध्यक्ष
महाधिवेशन में अगले कार्यकाल के लिए केंद्रीय समिति और कार्यकारिणी सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष के रूप में शिबू सोरेन को फिर से चुना गया। अन्य पदों पर मथुरा प्रसाद महतो और विनोद कुमार पांडेय (उपाध्यक्ष), फागू बेसरा (महासचिव), जय नारायण महतो (सचिव), और सोनाराम मांझी (कोषाध्यक्ष) चुने गए। झारखंड श्रमिक संघ के लिए भी शिबू सोरेन को केंद्रीय अध्यक्ष, फागू बेसरा को महासचिव, शैलेंद्र मैथ्यू को संयुक्त सचिव, और संजीव बेदिया को कोषाध्यक्ष चुना गया।
ये भी पढ़ेंः Indigo Offer: सिर्फ 1499 रुपए में इंडिगो में करें सफर, बुकिंग की आखिरी तारीख़ जानिए
कार्यक्रम का संचालन मथुरा प्रसाद महतो, विनोद पांडेय, विजय हांसदा, और फागू बेसरा की अध्यक्ष मंडली ने किया, जबकि संजीव बेदिया, जय नारायण महतो, शैलेंद्र मैथी, और अखिलेश महतो उर्फ राजू की संचालन मंडली ने सहयोग दिया।

