Jharkhand

Jharkhand सरकार की पहल, बकरी पालन से आत्मनिर्भर बनेंगे किसान, 90% तक मिलेगी सब्सिडी

झारखंड राजनीति
Spread the love

Jharkhand सरकार ग्रामीण किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है।

Jharkhand News: झारखंड सरकार ग्रामीण किसानों (Farmers) की आय बढ़ाने के लिए लगातार नई योजनाएं लागू कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना (Chief Minister Livestock Development Scheme) किसानों के लिए एक बड़ी सौगात साबित हो रही है। इस योजना के तहत किसान अब 90 प्रतिशत तक सब्सिडी पर बकरी पालन (Goat Farming) शुरू कर सकते हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या तेजपत्ता आपकी किस्मत बदल सकता है?

खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी आमदनी

खेती के साथ-साथ पशुपालन हमेशा से किसानों के लिए फायदेमंद रहा है। झारखंड सरकार (Jharkhand Government) की यह योजना किसानों को खेती के साथ बकरी पालन को जोड़ने का अवसर दे रही है। बकरी पालन एक ऐसा व्यवसाय है, जो कम लागत में अधिक मुनाफा दिला सकता है। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और किसानों को स्थायी आय का स्रोत प्रदान करना है।

योजना के तहत 10 बकरियां और 1 बकरा मिलेगा

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत किसानों को 10 बकरियां और 1 बकरा प्रदान किया जाता है। इस योजना में सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को 75% सब्सिडी और अनुसूचित जाति (SC) तथा अनुसूचित जनजाति (ST) के लाभार्थियों को 90 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। यह आर्थिक सहायता किसानों के लिए बकरी पालन शुरू करने में एक बड़ा प्रोत्साहन है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की व्यवस्था

जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. न्यूटन तिर्की (Dr. Newton Tirkey) ने कहा कि सरकार केवल आर्थिक मदद ही नहीं दे रही, बल्कि किसानों को प्रशिक्षण की सुविधा भी प्रदान कर रही है। प्रशिक्षित किसानों को योजना का लाभ देने में प्राथमिकता दी जाती है। किसान सरकारी प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेकर आधुनिक बकरी पालन की तकनीक सीख सकते हैं, जिससे उत्पादन और मुनाफा दोनों बढ़ेंगे।

कैसे करें आवेदन?

डॉ. न्यूटन तिर्की ने कहा कि इच्छुक किसान पंचायत या प्रखंड कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड और बैंक खाता विवरण शामिल हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे जल्द से जल्द आवेदन करें जिससे समय पर योजना का लाभ मिल सके।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: रांची में सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारियां तेज, CM हेमंत होंगे मुख्य अतिथि

सरकार की प्राथमिकता

झारखंड सरकार (Jharkhand Government) का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन आधारित रोजगार को बढ़ावा देना है। इस योजना से न केवल किसानों की आमदनी बढ़ेगी, बल्कि राज्य में पशुधन उत्पादन में भी इजाफा होगा। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में एक ठोस कदम साबित हो रही है।