Jharkhand

Jharkhand: CM हेमंत सोरेन ने बापू वाटिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शास्त्री जी को दी श्रद्धांजलि

झारखंड राजनीति
Spread the love

Jharkhand: आज पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मना रहा है।

Jharkhand News: आज पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri) की जयंती मना रहा है। इस पावन अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची स्थित बापू वाटिका में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren), रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक कल्पना सोरेन समेत कई राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर सभी ने दोनों महान नेताओं को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष आपका भाग्य बदल सकता है?

भजन के जरिए दी गई बापू को संगीतमय श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में महात्मा गांधी के प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ का पारंपरिक प्रस्तुतीकरण मृणालिनी अखौरी और उनकी टीम द्वारा किया गया। भावपूर्ण गायन के जरिए बापू को याद करते हुए श्रद्धा अर्पित की गई, जिससे पूरे वातावरण में एक आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

‘2 अक्टूबर इतिहास का सुनहरा पल है- सीएम हेमंत सोरेन

सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने 2 अक्टूबर को ऐतिहासिक दिन करार देते हुए कहा कि यह तारीख देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। उन्होंने कहा, ‘इस दिन हमारे देश की दो महान विभूतियों का जन्म हुआ। हर वर्ष की तरह इस बार भी हम सबने उनकी याद में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यह दिन भारत के हर नागरिक बुजुर्ग, युवा और बच्चे के लिए गौरव का दिन है।’

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बापू और शास्त्री जी जैसे महापुरुषों के आदर्शों और कार्यों की वजह से ही आज भारत एक मजबूत और सम्मानित लोकतंत्र बना है, जिसकी पहचान विश्वभर में है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: CM हेमंत ने दुर्गा नवमी पर दी बधाई, मां दुर्गा से झारखंडवासियों के लिए मांगी खुशहाली की दुआ

‘देश के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है’- गवर्नर गंगवार

गवर्नर संतोष कुमार गंगवार (Governor Santosh Kumar Gangwar) ने भी इस अवसर पर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री द्वारा देश के लिए किया गया कार्य अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा, ‘मैं उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। यह गर्व का विषय है कि आज भारत जिस तेजी से प्रकृति और विकास के साथ आगे बढ़ रहा है, वह हमारे वर्तमान नेतृत्व की दूरदर्शिता और मेहनत का परिणाम है। देश आज वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहा है और एक उभरती हुई आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है।’