Jharkhand

Jharkhand: CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, शिक्षकों के 26 हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती

झारखंड राजनीति
Spread the love

Jharkhand: झारखंड के शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।

Jharkhand News: झारखंड के शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों (Candidates) के लिए बड़ी खुशखबरी है। सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने राज्य में 26 हजार शिक्षक पदों पर भर्ती की घोषणा की है। यह ऐलान उन्होंने रांची में झारखंड मंत्रालय में आयोजित नव-नियुक्त स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान किया। यह भर्ती प्रक्रिया राज्य के विभिन्न जिलों में रिक्त पड़े शिक्षक पदों को भरने के लिए शुरू की जाएगी। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष आपका भाग्य बदल सकता है?

26 हजार शिक्षक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू

सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए राज्य सरकार ने 26 हजार शिक्षक पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में बच्चों का बौद्धिक विकास शिक्षा के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने कहा कि पहले के समय में शिक्षा की पद्धति अलग थी, जहां लोग अनुभवों के आधार पर ज्ञान अर्जित करते थे। लेकिन अब शिक्षा का स्वरूप बदल चुका है, और यह बच्चों के भविष्य को आकार देने का सबसे महत्वपूर्ण साधन बन गया है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

डिजिटल युग में शिक्षा का बदलता स्वरूप

सीएम ने शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बदलावों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक समय था जब बच्चे स्लेट पर लिखते थे, लेकिन अब डिजिटल युग में ब्लैकबोर्ड की जगह डिजिटल ब्लैकबोर्ड ने ले ली है। शिक्षा के क्षेत्र में नई तकनीकों का उपयोग बढ़ रहा है, और राज्य सरकार इस दिशा में बेहतर से बेहतर काम कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में और सुधार किए जाएंगे।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand: महिलाएं होंगी स्वस्थ, तभी समाज और परिवार होंगे सशक्त: CM Hemant Soren

शिक्षा के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य की ओर

सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने कहा कि शिक्षा न केवल ज्ञान का स्रोत है, बल्कि यह समाज और देश के विकास का आधार भी है। उन्होंने कहा कि पूर्वजों ने भले ही औपचारिक शिक्षा न ली हो, लेकिन उन्होंने अपने अनुभवों से बहुत कुछ सीखा और सिखाया। अब समय बदल चुका है, और बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए आधुनिक शिक्षा प्रणाली को अपनाना जरूरी है। इस भर्ती के जरिए झारखंड सरकार शिक्षा के स्तर को और ऊंचा करने की दिशा में कदम उठा रही है।