Jaipur

Jaipur: राज्यपाल की प्रख्यात विज्ञान लेखक जयंत नार्लीकर के निधन पर शोक संवेदना

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Jaipur News: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने प्रख्यात विज्ञान संचारक पद्म विभूषण डॉ. जयंत विष्णु नार्लीकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मांड विज्ञान के क्षेत्र के अग्रणी श्री नार्लीकर ने विज्ञान को लोकप्रिय बनाने का महती कार्य ही नहीं किया बल्कि इसे आम जन को किस्से कहानियों के रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ CM भजनलाल की सख्त कार्रवाई जारी, कई अफसर सस्पेंड

राज्यपाल ने कहा कि यह विज्ञान क्षेत्र की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से स्व. नार्लीकर की पुण्यात्मा की शांति और उनके परिजनों को यह भारी दु:ख सहन करने की शक्ति देने की कामना की है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: CM भजनलाल ने की लंबित कोर्ट मामलों की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश