ITV नेटवर्क का द संडे गार्जियन व डेली गार्जियन चंडीगढ़ एडिशन लांच

TV


चंडीगढ़ ITV नेटवर्क ग्रुप ने शनिवार को द संडे गार्जियन और द डेली गार्जियन अखबार का चंडीगढ़ एडिशन लांच किया। इस मौके पर हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व पंजाब के सत्ताधारी व विपक्षी दलों के तमाम धुरंधर मौजूद रहे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अखबार को लांच करते हुए इस मौके पर कहा कि दा डेली व संडे गार्जियन की लांचिंग के लिए पूरी टीम को बधाई देता हूं।

आगे उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ जागरूक लोगों का शहर है और पत्रकारिता का बड़ा महत्व है। हमारे समाज में मीडिया जगत का विराट योगदान है। इंग्लिश भाषा के इस अखबार की लांचिंग के लिए सब बधाई के पात्र हैं और इससे हर किसी को भविष्य में फायदा होने वाला है। मीडिया का रोल बेहद महत्वपूर्ण है। मीडिया का एक लक्ष्य होता है और इसको समाज में पॉजिटिव बदलाव लाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि मीडिया में जो घराने जनता के फायदा के लिए आए हैं, वो प्रशंसा के पात्र हैं। आईटीवी नेटवर्क के जितने भी प्रारूप या संस्करण हैं वो काबिले तारीफ हैं।

इंडिया न्यूज और आज समाज न्यूजपेपर बेहतरीन काम कर रहे हैं। मेरा मीडिया से अनुमोदन है कि वो अपना काम सही से करें। समाज को पॉजिटिव चीजें से रुबरु करवाएं ताकि पॉजिटिव वाइब्स बनी रहे। इस मौके पर जजपा दिग्गज और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने भी आईटीवी नेटवर्क ग्रुप और टीम को दा डेली गार्जियन व संडे गार्जियन की लॉचिंग के लिए बधाई दी।

साथ ही इस मौके पर आयोजित कैपिटल डायलॉग कार्यक्रम में कृषि मंत्री जेपी दलाल, पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा, अंबाला की मेयर शक्ति रानी शर्मा, युवा सांसद कार्तिकेय शर्मा, पूर्व चीफ जस्टिस एमएम कुमार पांडे, हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, आम आदमी पार्टी प्रदेश व सांसद सुशील गुप्ता, कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा, पंजाब के हेल्थ मिनिस्टर चेतन सिंह जोरमाजरा, हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर, आप नेता डॉ अशोक तंवर, अनुराग ढांडा और केडी, इनेलो दिग्गज अभय सिंह चौटाला व सुनैना चौटाला, पंजाब के कांग्रेस दिग्गज और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और सीएम हरियाणा के ओएसडी गजेंद्र फौगाट भी मौजूद रहे