IPL 2025: क्या DC के विजयरथ रोक पाएगी RCB? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े
IPL 2025: आईपीएल 2025 का 24वां मुकाबला बहुत ही शानदार होने वाला है। आज होने वाले मुकाबले में आईपीएल (IPL) के इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 2 टीमों के बीच मुकाबला होगा। आपको बता दें कि आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सामने दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम होगी। यह मैच शाम 7:30 बजे बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M. Chinnaswamy Stadium) में खेला जाएगा। दिल्ली इस सीजन एकमात्र ऐसी टीम है जो अभी तक एक भी मुकाबला हारी नहीं है। वहीं RCB ने 4 मैच खेले हैं जिसमें से उन्होंने 3 में जीत मिली है।
ये भी पढ़ेंः IPL 2025: गुजरात को मिली लगातार चौथी जीत, राजस्थान रॉयल्स को 58 रनों से हराया

इस सीजन लय में हैं विराट
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M. Chinnaswamy Stadium) में जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तब सभी की नजरें विराट कोहली पर जरूर होंगी। आरसीबी के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) भी इस सीजन बल्ले से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 4 मैचों में 54.67 की औसत से 164 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 143.86 का रहा है। मुंबई इंडियंस (mumbai indians) के खिलाफ कोहली ने 67 रन बनाए थे और यही उनका इस सीजन हाईएस्ट स्कोर भी है। वह अब तक 2 अर्धशतक लगा चुके हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
दिल्ली के खिलाफ कोहला का बल्ला
दिल्ली के खिलाफ भी विराट कोहली अपने इस फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे। दिल्ली एक ऐसी टीम है जिसके खिलाफ विराट का बल्ला खूब बोलता है। DC के खिलाफ उन्होंने अब तक 29 मैचों की 28 पारियों में 50.33 की औसत से 1057 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 10 बार अर्धशतक लगाया है। दिल्ली के खिलाफ विराट का हाईएस्ट स्कोर 99 रन है, वहीं उनका स्ट्राइक रेट 134.99 का रहा है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में एक बार फिर विराट से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।
ये भी पढे़ंः IPL 2025: प्रियांश आर्या के तूफानी शतक से पंजाब ने चेन्नई को 18 रनों से हराया
इस सीजन RCB का प्रदर्शन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) की बात करें तो उन्होंने इस सीजन 4 मैच खेले हैं। RCB की टीम इस समय 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। उन्होंने सीजन का आगाज कोलकाता नाईट राइडर्स को 7 विकेट से हार कर किया था। इसके बाद उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को 50 रनों से मात दी थी। अपने तीसरे मैच में RCB को अपने घर पर गुजरात के खिलाफ 8 विकेट से हार मिली थी। वहीं चौथे मुकाबले में उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 12 रन से जीत दर्ज की थी।
चिन्नास्वामी की पिच रिपोर्ट
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को बल्लेबाजों को काफी मदद करती है। इस मैदान पर बल्लेबाजों को बड़े शॉट्स मारने में इसलिए भी आसानी होती है क्योंकि यहां की बाउंड्री काफी छोटी हैं। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में थोड़ी मदद मिलती है। यहां गेंदबाजों को विकेट के लेने के लिए काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना पसंद करती है।
दिल्ली-बेंगलुरु के हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले हुए हैं। इन मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा दिल्ली कैपिटल्स पर भारी रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 19 मुकाबले जीते हैं तो वहीं उसे 11 मुकाबलों में हार का भी सामना करना पड़ा है। अगर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए मुकाबलों पर गौर करें तो दोनों टीम के बीच कुल 12 बार भिड़ंत हुई है। इन मुकाबलों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 बार और दिल्ली कैपिटल्स ने 4 बार जीत दर्ज की है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, यश दयाल, रसिख सलाम (इंपैक्ट प्लेयर)
दिल्ली कैपिटल्स
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल (कप्तान), समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार (इंपैक्ट प्लेयर)
