IPL 2025: आईपीएल में आज डबल धमाका, होंगे दो बड़े मुकाबले, जानिए किसका पलड़ा रहेगा भारी?
IPL 2025: आईपीएल 2025 के 18 सीजन में आज दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। क्रिकेट प्रमियों के लिए आज का दिन बहुत ही रोमांचक होने वाला है। आज पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (Lucknow Super Giants) के बीच खेला जाएगा। वहीं बात करें दूसरे मुकाबले की तो आज की शाम दूसरा मुकाबला दिल्ली और आरसीबी के बीच होगा। मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (Lucknow Super Giants) के होने वाला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 पर खेला जाएगा। मुंबई की टीम ने अपने पिछले चार मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज करते हुए इस सीजन में वापसी कर ली है, जिससे प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में उनका दावा और भी मजबूत माना जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) की टीम ने इस सीजन में कुल 9 मैच खेली है, जिसमें उसे सिर्फ 5 में जीत मिली है तो वहीं चार मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए ये मैच काफी अहम रहने वाला है।

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: ईडन गार्डन्स में फैंस हुए मायूस, पंजाब और कोलकाता के मुकाबले में बारिश बनी विलेन
कैसी रहेगी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच
दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेला जाएगा। वानखेड़े की पिच हमेशा से ही बल्लेबाजी के लिए काफी मुफीद नजर आती है, जिसमें टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला लेने में बिल्कुल भी देरी नहीं लगाएगी जिससे टारगेट का आसानी से पीछा किया जा सके। नई गेंद से शुरुआती समय में तेज गेंदबाजों को थोड़ा मदद जरूर मिल सकती है, लेकिन उसके बाद उनके लिए रोकना काफी मुश्किल हो सकता है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को कम से कम 200 प्लस का स्कोर करने की सोच से मैदान पर उतरना होगा।
इस मैच में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस
रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, विल जैक, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर।
लखनऊ सुपर जाएंट्स
एडन माक्ररम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, आवेश खान, प्रिंस यादव।
दिल्ली और आरसीबी के बीच होगी कड़ी टक्कर
इस सीजन शानदार फॉर्म में चल रही दिल्ली (Delhi) की टीम आज अपना अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (Royal Challengers Bangalore) से खेलेगी। ये मैच दिल्ली के घर अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है जो आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली का घर भी है। विराट दिल्ली के ही रहने वाले हैं। आपको बता दें कि दिल्ली (Delhi) ने इस सीजन अपने घर में दो ही मैच खेले हैं जिसमें 1 में उसे हार का सामना करना पड़ा था वहीं एक मैच सुपर ओवर में गया था। दिल्ली का ये सीजन अच्छा जा रहा है। उसने आठ मैच खेले हैं जिसमें से छह में उसे जीत मिली है जबकि दो मैचों में उसे हार मिली है।
कैसी है दिल्ली की पिच?
क्रिकेट के मुकाबले में पिच का रोल बड़ा माना जाता है और इसी को देखने के बाद टीमें अपनी प्लेइंग-11 चुनती हैं। इस मैच में भी सभी की नजरें दिल्ली की पिच पर होंगी। देखा जाए तो ये पिच बल्लेबाजों की मददगार मानी जाती है। पिच पर गेंदबाजों के लिए कुछ खास नहीं है। इस सीजन अभी तक खेले गए दो मैचों के बाद यहां का पहली पारी का औसत स्कोर देखा जाए तो ये 197 है। हालांकि, बीच के ओवरों में पिच थोड़ी धीमी हो जाती है और ये गेंदबाजों के लिए राहत हो सकती है, लेकिन इस सीजन अभी तक ऐसा देखा नहीं गया है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना ही पसंद करेगी।
क्या कहते हैं हेड टू हेड रिकॉर्ड ?
इस मैच से पहले अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड देखे जाएं तो आरसीबी (RCB) का पलड़ा भारी दिखाई देता है। दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 32 मैच खेले गए हैं जिसमें 12 में दिल्ली (Delhi) को जीत मिली है तो वहीं 19 में आरसीबी ने बाजी मारी है। एक मैच का परिणाम नहीं आया है। इस सीजन दिल्ली की फॉर्म को देखते हुए भी आरसीबी पर उसका पलड़ा भारी लग रहा है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स
अक्षर पटेल (कप्तान), करुण नायर, जेक फ्रेजर मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, डोनोवन फरेरा, केएल राहुल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, मुकेश कुमार।
आरसीबी
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, फिल सॉल्ट, स्वास्तिक चिकारा,, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, लियाम लिविंगस्टन, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड।
