IPL 2025: पंजाब के प्रभसिमरन ने खेली 83 रन की पारी, IPL में पूरे किए 1 हजार रन
IPL 2025: आईपीएल 2025 का 44वां मुकाबला कोलकाता और पंजाब के बीच हुआ। ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच टक्कर हुई। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Captain Shreyas Iyer) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। और पंजाब ने 20 ओवर में बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 201 रन लगाए। पंजाब की तरफ से प्रभसिमरन (Prabhasimran) ने 83 रन की पारी खेली। लेकिन टारगेट का पीछा करने आई केकेआर की टीम 1 ओवर के बाद बारिश के चलते आगे खेल ही नहीं पाई। दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला है। इस प्रकार आईपीएल 2025 का 44वां मुकाबला बेनतीजा रहा।

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: चेन्नई को चेपॉक में हैदराबाद ने रौंदा, जानिए किस गेंदबाज के आगे ढ़ेर हुई CSK?
पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम ने 20 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर कुल 201 रनों का स्कोर बनाया है। इस मुकाबले में पंजाब की तरफ से प्रभसिमरन सिंह ने जहां 83 रनों की पारी खेली तो वहीं प्रियांश आर्य ने भी 69 रन बनाए। केकेआर की ओर से गेंदबाजी में वैभव अरोड़ा ने 2 विकेट चटकाए। वहीं केकेआर (KKR) की टीम जब टारगेट का पीछा करने उतरी तो एक ओवर के बाद ही बारिश आने के कारण से मैच फिर दोबारा शुरू नहीं हो सका और उसे रद्द करने का फैसला लेना पड़ा।
प्रभसिमरन सिंह ऐसा करने वाले पहले अनकैप्ड प्लेयर
आपको बता दें कि इस मुकाबले में प्रभसिमरन सिंह ने आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए 1000 रन पूरे किए, वह ऐसा करने वाले पहले अनकैप्ड प्लेयर बन गए हैं। पटियाला के रहने वाले प्रभसिमरन 2019 से आईपीएल में खेल रहे हैं, वह अपने पहले सीजन में पंजाब के लिए ही चुने गए थे। अभी तक प्रभसिमरन ने 43 मैचों में 1048 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः IPL 2025: RCB के सामने राजस्थान ने घुटने टेके, किस बल्लेबाज ने बनाए सबसे ज़्यादा रन?
रद्द होने के बाद पंजाब किंग्स आगे
IPL 2025 का यह पहला मुकाबला है जो बारिश के कारण रद्द हो गया। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स को 1-1 प्वाइंट मिला है। बारिश के कारण मैच काफी देर रुका रहा, जब कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी शुरू हुई तो सिर्फ एक ही ओवर का मैच हो सका और फिर बारिश आ गई। पंजाब किंग्स के 9 मैचों में 5 जीत और 1 रद्द मैच के साथ 11 अंक हो गए हैं। पंजाब मुंबई इंडियंस को पीछे छोड़ते हुए अंक तालिका में चौथे स्थान पर आ गई है। पहले नंबर पर अभी गुजरात टाइटंस बनी हुई है, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रमश दूसरे और तीसरे नंबर पर है। टॉप पर काबिज तीनों टीमों के 12-12 अंक हैं।
