IPL 2025

IPL 2025: धोनी के धुरंधरों को होम ग्राउंड पर फिर मिली हार, दिल्ली के जाबांजो ने 25 रनों से दी मात

खेल दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

IPL 2025: चेन्नई में दिल्ली का जलवा, 2010 के बाद पहली चेपॉक मैदान में दिल्ली को मिली जीत

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग का 18 वां सीजन चेन्नई के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं है। इस सीजन के पहले मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करने वाली चेन्नई (CSK) को उसके ही होम ग्राउंड पर एक और शर्मनाक हार मिली है। शनिवार को हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की और चेन्नई (Chennai) को उसके ही घर पर हरा दिया। चेन्नई को होम ग्राउंड चेपॉक (Chepauk) पर मिली यह दूसरी हार है। शनिवार को वो हुआ जिसकी उम्मीद नहीं थी। फैंस जिस महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) से उम्मीद लगाकर बैठे थे वो टीम को नहीं जीत दिला पाए। दिल्ली ने 6 विकेट पर 183 रन बनाया जबकि चेन्नई (CSK) 5 विकेट पर 158 रन तक ही पहुंच पाई।
ये भी पढ़ेंः IPL 2025: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने मारी बाजी, मुंबई को 12 रन से हराया

Pic Social Media

दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच (IPL) में शनिवार को चेन्नई सुपरकिंग्स को 25 रन से हरा दिया है। दिल्ली ने 6 विकेट पर 183 रन बनाने के बाद चेन्नई की पारी को पांच विकेट पर 158 रन पर रोक दिया। चेन्नई के लिए विजय शंकर ने नाबाद 69 जबकि विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 30 रन की पारी खेली। विपराज निगम ने दिल्ली के लिए दो विकेट लिए।
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुना। अनुभवी केएल राहुल (KL Rahul) ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए। उन्होंने 51 गेंद की पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए। चेन्नई के लिए खलील अहमद ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट लिए। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टीम में 2 बदलाव किए। डेवोन कॉन्वे (Devon Conway) को जेमी ओवरटन और राहुल त्रिपाठी की जगह मुकेश कुमार को मौका दिया गया। वहीं, दिल्ली की टीम से फाफ डु प्लेसी इस मैच में नहीं खेले।

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: हैदराबाद को मिली सीजन की तीसरी हार, KKR ने 80 रनों से जीता मुकाबला

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के फैंस को इस बात का भरम था कि उनके पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ऊपर बल्लेबाजी करने नहीं आ रहे इसलिए टीम को हार मिल रही है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार के बाद अब फैंस इस बात को भी नहीं कह पाएंगे। इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और 26 बॉल पर सिर्फ 30 रन ही बना पाए। अपनी इस पारी के दौरान 1 चौका लगाया और 1 छक्का मारा।

एमएस धोनी (MS DHoni) दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 11 वें ओवर में मैदान पर आ गए। जिस अंदाज में कभी यह खिलाड़ी खेला करता था उसके हिसाब से तो यह मैच चेन्नई के हक में जाना चाहिए था। जब धोनी मैदान पर आए तो 56 गेंद बचे थे लेकिन इसमें से उन्होंने सिर्फ 26 बॉल खेला। विजय शंकर ने उनसे ज्यादा बॉल पर स्ट्राइक लिया और तेजी से रन भी बनाए।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

अपने घर पर मिली हार

आपको बता दें कि इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स को उसके घर पर घुसकर हराया था। साल 2008 के बाद टीम को पहली बार चेन्नई में जीत नसीब हुई। दिल्ली कैपिटल्स ने भी धोनी के गढ़ में घुसकर जीत हासिल की। साल 2010 के बाद यह पहला मौका था जब चेन्नई को दिल्ली ने उसके घर में हराया।

दिल्ली ने लगाई जीत की हैट्रिक

दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को उसी के घर में हराकर IPL 2025 में जीत की हैट्रिक लगा दी है। दिल्ली इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स को 1 विकेट, फिर सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से धोया और अब चेन्नई (CSK) को 25 रनों से हरा दिया है। दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 की शुरुआत मुंबई इंडियंस पर 4 विकेट की जीत के साथ की थी। लेकिन उसके बाद धोनी के धुरंधरों को RCB, राजस्थान रॉयल्स और अब दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार मिली है।

इस भिड़ंत में एमएस धोनी 26 गेंद में नाबाद 30 रन की पारी खेली, जिसके दौरान वो सिर्फ एक चौका और एक ही छक्का लगा पाए। धोनी से उम्मीद थी कि वो धूम-धड़ाका करते हुए चेन्नई को यादगार जीत दिलाएंगे, लेकिन उनका 115.38 का धीमा स्ट्राइक रेट भी चेन्नई की हार का बड़ा कारण बना।