नोएडा में कल से खुलेंगे स्कूल? पढ़िए प्रशासन का जवाब

एजुकेशन
Spread the love

दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों तक पारा और गिरने के आसार जताए हैं। बावजूद इसके नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल सुबह 9:00 बजे से दोपहर बाद 3:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे। गौतमबुध नगर के जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा, “स्कूलों का अवकाश आगे बढ़ाने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।”

आपको बता दें कि पिछले करीब 3 सप्ताह से कक्षा बारहवीं तक के सभी स्कूल बंद चल रहे थे। 25 दिसंबर के बाद से स्कूलों में लगातार शीतकालीन अवकाश बढ़ाया गया। अब सोमवार की सुबह से सभी स्कूल खुल जाएंगे। हालांकि, पिछले एक सप्ताह के दौरान स्कूलों ने कक्षाओं का ऑनलाइन संचालन किया है। गौतमबुद्ध नगर के जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.धर्मवीर सिंह ने कहा-स्कूलों को आगे बंद रखने का आदेश जारी नहीं किया गया है। कक्षा बारहवीं तक के स्कूल सुबह 9:00 बजे से दोपहर बाद 3:00 बजे तक संचालित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूल भी अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होंगे।

आपको बता दें कि नोएडा जिला प्रशासन ने सर्दी को देखते हुए 14 जनवरी 2023 तक सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया था। वहीं दिल्ली सरकार ने पहले ही 1 जनवरी से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश की घोषणा की थी।