Indigo Offer

Indigo Offer: इंडिगो का जबरदस्त ऑफर, बिरयानी पर एयर टिकट फ्री!

TOP स्टोरी Trending
Spread the love

Indigo Offer: बिरयानी पर मिल रहा है फ्री में एयर टिकट, पढ़िए पूरी डिटेल

Indigo Offer: मई-जून आने के पहले ही गर्मी अपना भयंकर रूप दिखा रही है। अगर आप भी इस गर्मी में कहीं बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपको खुश कर देगी। आपको बता दें कि बाहर घूमने जाने के लिए सस्ती फ्लाइट की टिकट (Cheap Flight Tickets) खोजने वाले लोगों के लिए अच्‍छी खबर है। अब आप बहुत ही आसानी से फ्लाइट टिकट (Flight Tickets) पर बड़ा डिस्‍काउंट प्राप्त कर सकते हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि यह डिस्‍काउंट उतना ही बड़ा होगा जितना आप स्विगी (Swiggy) पर अपने पसंद का भोजन ऑर्डर करेंगे। ऑर्डर बहुत बड़ा हुआ तो आपको एयर टिकट बिलकुल मुफ्त में भी मिल सकता है।

Pic Social Media

आपको बता दें कि बीते दिनों इंडिगो एयरलाइंस और स्विगी के बीच अनोखी साझेदारी हुई है। इस साझेदारी के तहत इंडिगो (Indigo) ब्‍लूचिप मेंबर्स (Bluechip Members) स्विगी पर खाना ऑर्डर कर ब्‍लू चिप कमा सकते हैं। इसके साथ ही स्विगी से किराने का सामान ऑर्डर करने और स्विगी डाइनआउट के जरिए रेस्‍तरां में टेबल बुक करने पर भी ब्‍लू चिप मिलेंगे। इन ब्‍लू चिप की सहायता से आप कभी भी और कहीं की भी फ्लाइट बुक करा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि ये ब्‍लू चिप की कोई एक्‍सपायरी डेट नहीं है।

ये भी पढे़ंः IGI AirPort: दिल्ली एयरपोर्ट से सफ़र हुआ महंगा, इतने खर्च करने होंगे पैसे

जानिए कैसे मिलेगा फायदा

इसके लिए सबसे पहले आपको अपने स्विगी ऐप को इंडिगो ब्लूचिप अकाउंट को लिंक करना होगा। इसके बाद हर ट्रांजैक्शन पर आपको ब्‍लू चिप मिलना शुरू हो जाएंगे। यह फायदा स्विगी और स्विगी वन के मौजूदा ऑफर्स के साथ होगा।

बता दें कि स्विगी पर हर 100 रुपये खर्च करने पर आपको 1 इंडिगो ब्लूचिप मिलेगा। यानी हर फेवरेट खाने के ऑर्डर के साथ आप फ्री फ्लाइट टिकट के करीब पहुंच रहे होंगे।

इंडिगो ब्लूचिप्स (Indigo Bluechips) कभी खत्म नहीं होते हैं, बशर्ते आप प्रोग्राम में एक्टिव रहें। साथ ही, इन्हें किसी भी समय बिना किसी ब्लैकआउट डेट के इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढे़ंः Delhi: हर पेरेंट्स के लिए सावधान करने वाली खबर

ब्लूचिप्स कैसे काम करता है

स्विगी यूजर्स को बस अपने इंडिगो ब्लूचिप अकाउंट को स्विगी ऐप के रिवॉर्ड या ऑफर सेक्शन में लिंक कर देना होगा। इसके बाद, हर खर्च पर ब्लूचिप्स अपने आप जुड़ते जाएंगे। फिर चाहे आप पिज्जा ऑर्डर करें, घर के लिए दूध लें या दोस्तों के साथ डिनर प्लान करें, हर बार आपकी अगली फ्लाइट की बचत होगी।