भारत24 से बड़ा विकेट गिरा..आशीष तिवारी का इस्तीफा

TV

बड़ी ख़बर फर्स्ट इंडिया’ (First India) से आ रही है। न्यूज़ ग्रुप के एडिटर (एंटरटेनमेंट) और ‘भारत24’ (Bharat24) के महाराष्ट्र हेड आशीष तिवारी ने यहां से इस्तीफा दे दिया है। ख़बरीमीडिया से ख़ास बातचीत में आशीष तिवारी ने बताया कि वह जल्द ही अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे।

बुधवार को आशीष तिवारी को संस्थान की ओर से मुंबई में फेयरवेल पार्टी दी गई। ‘फर्स्ट इंडिया’ न्यूज ग्रुप और ‘भारत24’ के सीईओ व सीएमडी जगदीश चंद्रा ने आशीष तिवारी को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी।

आशीष तिवारी की फेयरवेल पार्टी में फर्स्ट इंडिया की पूरी टीम मौजूद थी। पार्टी में रोखशन अदजानिया, जानवी दलवी, रजनी दुबे, दामिनी सिंह, भीम राजभर, संजीव यादव, सचिन, अरविंद उग्रेजिया, अजय उग्रेजिया, जलज तिवारी और सत्यप्रकाश मौजूद थे। इसमें एक विशेष सदस्य खालिद अंसारी को भी आमंत्रित किया गया था, जो लंबे समय से फर्स्ट इंडिया न्यूज ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं।

बता दें आशीष तिवारी को जगदीश चंद्रा राजश्री एंटरटेनमेंट से फर्स्ट इंडिया ग्रुप में लेकर आए थे। पहले आशीष को मुंबई में फर्स्ट इंडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म को लीड कर रहे थे।

ख़बरीमीडिया की तरफ से आशीष तिवारी को नई पारी के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।

READ :  Aashish Tiwari, Khabrimedia, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism