India Daily: हिंदी न्यूज चैनल India Daily 24×7 में बड़े पैमाने पर इस्तीफों की खबरें सामने आ रही है। हालांकि चैनल प्रबंधन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सूत्रों के मुताबिक आउटपुट डेस्क की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे अबु बकर के समेत कई वरिष्ठों के चैनल छोड़ने की चर्चा है।
मीडिया गलियारों में यह भी कहा जा रहा है कि सिर्फ दो-चार नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने पिछले कुछ समय में संस्थान से इस्तीफा दिया है। हालांकि इस्तीफा देने वालों की वास्तविक संख्या और उनके विभागों को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है।
सूत्रों का दावा है कि संपादकीय और प्रोडक्शन से जुड़े कई लोगों ने नए अवसरों की तलाश में चैनल से दूरी बनाई है। हालांकि इनमें से अधिकांश लोगों ने सार्वजनिक रूप से अपने अगले ठिकाने की घोषणा नहीं की है।
India Daily 24×7 ने पिछले कुछ वर्षों में लगातार उथल पुथल के लिए सुर्खियों में रहा।
