Prasar Bharti: Opportunity to become DG in Prasar Bharati, salary Rs 2.24 lakh per month

Prasar Bharti: प्रसार भारती में DG बनने का मौका, सैलरी 2.24 लाख रुपए महीना

TV जॉब्स
Spread the love

Prasar Bharti: प्रसार भारती ने आकाशवाणी और दूरदर्शन के शीर्ष पदों पर डायरेक्टर जनरल (DG) के एक-एक पद के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया में आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। यह भर्तियां प्रमोशन या डेप्युटेशन के आधार पर की जानी हैं, जिसमें शॉर्ट टर्म कॉन्ट्रैक्ट का विकल्प भी शामिल है।

प्रसार भारती सचिवालय की ओर से जारी वैकेंसी सर्कुलर के मुताबिक अब इच्छुक और योग्य अधिकारी 15 फरवरी 2026 तक अपने आवेदन की एडवांस कॉपी भेज सकते हैं। वहीं, सही चैनल के जरिए फॉरवर्ड किया गया आवेदन 28 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक पहुंचना जरूरी होगा। तय समय के बाद या बिना उचित माध्यम के भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। बता दें कि इससे पहले भी प्रसार भारती ने इन पदों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई थी।

इन दोनों पदों के लिए चयनित अधिकारियों को लेवल-16 के तहत वेतन मिलेगा, जो 2,05,400 रुपये से लेकर 2,24,400 रुपये प्रति माह तक है। नियुक्ति का स्थान नई दिल्ली होगा और आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र आवेदन की अंतिम तारीख तक 58 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

प्रसार भारती ने साफ किया है कि ऑल इंडिया सर्विसेज या सेंट्रल सर्विसेज के ग्रुप ‘A’ अधिकारी, साथ ही स्वायत्त संस्थानों, सार्वजनिक उपक्रमों, विश्वविद्यालयों और मान्यता प्राप्त शोध संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास मीडिया, जनसंचार या सार्वजनिक प्रशासन के क्षेत्र में लंबा और ठोस अनुभव होना जरूरी है।

जो उम्मीदवार पहले ही नवंबर और दिसंबर 2025 में जारी सर्कुलर के तहत पूरा आवेदन सही माध्यम से भेज चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है।

प्रसार भारती ने सभी मंत्रालयों, राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, मीडिया संगठनों और संबंधित संस्थानों से अपील की है कि इस वैकेंसी की जानकारी योग्य अधिकारियों तक पहुंचाई जाए, ताकि इन अहम पदों पर समय पर नियुक्ति हो सके।