Palmistry Reading

आपके अंगूठे में छिपे हैं जिंदगी के अहम राज..पूरी ख़बर पढ़िए

Vastu-homes
Spread the love

Palmistry Reading : हम लोग यह तो जानते हैं कि हमारें हाथों की लकीरें हमारी भविष्य बताती हैं। हाथों की लकीरें देखकर यह बताया जा सकता है कि आप की शादी कब होगी? नौकरी कब मिलेगी और कहां मिलेगी? इसके साथ ही आपका व्यवहार और आचरण कैसा होगा? एक व्यक्ति का व्यवहार और आचरण भी हस्तरेखा देखकर बताया जा सकता है। अगर आपके हाथ का अंगूठा (Thumb) यह बताए कि आपका स्वभाव कैसा होगा, आप दूसरों से किस प्रकार व्यवहार रखते हैं? आप के स्वभाव में अकड़ है या नहीं। यह सब सुनकर शायद आप यकीन न करें लेकिन यह बिल्कुल सम्भव है। आपके हाथ का अंगूठा आपका स्वभाव बता सकता है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में ख़ुशहाली चाहिए..गलती से भी घर में उल्टी न रखें ये चीजें

Pic Social Media


आपने यह तो जरूर ही देखा होगा कि कुछ लोगों के हाथ का अंगूठा आसानी से पीछे की तरफ मुड़ जाता है। वहीं, दूसरी ओर कुछ लोगों को अपने हाथ के अंगूठे को पीछे मोड़ने में समस्या होती है। इसका भी एक राज है, जो आपके आचरण और स्वभाव से जुड़ा है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: इस दिशा में ना रखें पेड़-पौधे..घर में हमेशा होंगे झगड़े

जिनका अंगूठा पीछे की तरफ मुड़ता है….

हस्त रेखा (Palm Line) के मुताबिक, जिन लोगों के हाथ का अंगूठा आसानी से पीछे की तरफ मुड़ जाता है, वे लोग बहुत ही सरल स्वभाव के होते हैं। ये लोग आसानी से अनजान लोगों के बीच घुल-मिल जाते हैं। ऐसे लोगों के अंदर एक अच्छी लीडरशिप क्वालिटी होती है। लेकिन ऐसे लोग कम चीजों में भी अच्छा प्रदर्शन करके दिखाते हैं।

जिनका नहीं मुड़ता पीथे अंगूठा..

हस्त रेखा के अनुसार जिन लोगों को अपने हाथ के अंगूठे को पीछे मोड़ने में समस्या होती है, ऐसे लोग थोड़े से सख्त स्वभाव के होते हैं। उनमें थोड़ी-सी अकड़ भी होती है। ऐसे लोग आसानी से दूसरे लोगों के साथ घुल-मिल नहीं पाते हैं, लेकिन अनजान लोगों से बातचीत करने में काफी हिचकिचाते हैं।
हाथ का अंगूठा हमारे आचरण और स्वभाव को बताता है। हम अपने जीवन में किस तरह दूसरे लोगों से घुलते- मिलते हैं, इसका रहस्य भी हमारे हाथ के अंगूठे में ही है।