बदलते मौसम में हो जाते हैं Seasonal Depression का शिकार, तो विंटर ब्लूज से ऐसे बचें

Trending हेल्थ & ब्यूटी

नीलम सिंह चौहान, खबरीमीडिया

Seasonal Depression: बीते दिनों में दिल्ली सहित देश के अलग अलग हिस्सों में बारिश हुई है इसी के साथ ही तापमान में काफी ज्यादा गिरावट भी देखने को मिली है। मौसम के बदलाव के साथ हमारी लाइफस्टाइल में भी इसका असर देखने को मिलता है। साथ ही स्वास्थ्य के साथ मेंटल हेल्थ में भी कई तरह के इफेक्ट्स होते हैं। बदलते मौसम में लोग इस बात से अनजान होते हैं कि वे डिप्रेशन या सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर (एसडी) का शिकार हो जाते हैं। इस समस्या में व्यक्ति को ध्यान केंद्रित करने में कठनाई, नींद से जुड़ी दिक्कतें, एनर्जी की कमी जैसी चीजों का सामना करना पड़ सकता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ऐसे में जरूरी है कि तेजी से बदलते हुए मौसम में न केवल शारीरिक बाकी मेंटल हेल्थ में ध्यान देना भी अति आवश्यक हो जाता है। आप अपने स्ट्रेस को इस तरीके से कम कर सकते हैं।

pic: social media

डाइट में इन चीजों को कर सकते हैं शामिल

ओमेगा 3 फैटी एसिड

सेहत के लिए गुणकारी ओमेगा 3 फैटी एसिड आपके मूड को बेहतर बनाने में काफी असरदार हो सकते हैं। सीजनल डिप्रेशन से खुद को सुरक्षित रखने के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर खाना जैसे कि अखरोट, सेल्मन, बीज आदि को डाइट में शामिल कर सकते हैं।

विटामिन बी 12

शरीर में विटामिन बी 12 की कमी से आप डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारी का शिकार हो सकते हैं। इसलिए डाइट में विटामिन बी 12 रिच फूड्स को शामिल करना अति आवश्यक होता है। इसके लिए आप लीफ बीन, क्लेम, क्रैब, पनीर, एग, दूध, दही को शामिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सुबह खाली पेट पीएं ये चीज..पेट की चर्बी हो जाएगी गायब!

बैरीज

रैजबेरी, ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी जैसी सीजनल बेरीज भी आपको डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित कर सकती है। ये आपके हार्मोंस को कंट्रोल कर आपको अच्छा फील कराने में मददगार होती है।

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट का क्रेज आजकल बहुत बढ़ गया है, लेकिन ये न केवल हेल्थ के लिए अच्छी होती है बल्कि मेंटल हेल्थ में भी सुधार लेकर के आती है। ये डिप्रेशन में लक्षण को दूर करने में असरदार होती है।

यह भी पढ़ें: Health Tips: सर्दियों के मौसम में बढ़ जाता है इन बीमारियों का रिस्क, जानिए

केले

केले कई सारे पोषक तत्वों से प्रचुर मात्रा में भरपूर होता है। इसमें ऐसे ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर से सभी हानिकारक तत्वों को दूर कर देते हैं और बॉडी को एनर्जी प्रोवाइड करते हैं। इसके रोजाना सेवन से डिप्रेशन जैसी गंभीर समस्या दूर हो जाती है और बॉडी में सुधार होता है।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi