फ्रीजर बन चुका है पहाड़ तो ऐसे करें ठीक, वरना फ्रिज हो जाएगा खराब

Life Style Trending

Freezer Ice Defrost: रेफ्रिजरेटर के फ्रीजर में अक्सर बर्फ की मोटी मोटी परत का जमना बहुत आम बात है। अधिकतर लोगों के फ्रिज में ये समस्या आना बहुत आम बात है। जिसके कारण बहुत सारी समस्याएं होती हैं। उसमें से एक है कि फ्रिज ठंडा होना बंद कर देता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ आसान से तरीकों के बारे में बताएंगे जिससे आप फ्रिज में बर्फ जमने से रोक सकते हैं।

pic: social media

फ्रिज के दरवाजे को बार बार न खोलें

बार बार नमी को फ्रिज में जाने से रोकें। ऐसा एक तरीके से किया जा सकता है कि अपने फ्रिज के डोर को बार बार खोलने से बचें।

अपने फ्रीजर के दरवाजे को बार बार न खोलने के अलावा ये भी देखना बहुत अहम होता है कि इसके डोर एयरटाइट हैं कि नहीं। अगर ये लूज हो गया है या कट फट गया है तो इसमें गर्म हवा जाती रहती होगी। जिससे नमी पैदा होने लग जाती है।

pic: social media

आपके फ्रीजर में बर्फ जमा होने से रोकने के लिए ये सुननिश्चित करें कि फ्रीजर का टेंपरेचर सही सेटिंग पर सेट है कि नहीं। ऐसा कैसे किया जा सकता है इसके लिए आप फ्रिज के साथ मिलने वाले मैनुअल को भी आप देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मेडिक्लेम पॉलिसी है तो अब नहीं खानी होगी दर दर की ठोकरें, मिलने जा रही ये बड़ी सुविधा

वहीं, एक और आसान तरीका है कि अपने फ्रीजर को नियमित रूप से साफ सफाई जरूर करते रहें। एकत्रित बर्फ को जमने से रोकने के लिए ये बहुत सही तरीका है लेकिन बहुत से लोग फ्रीजर को रेगुलरली साफ करना और रोज उसे डिफोर्स्ट करना भूल जाते हैं।

अपने फ्रीजर को डिफ्रोस्ट करने का सबसे आसान तरीका ये है कि सारा खाना निकालकर आइसबॉक्स में डाल दें। इसके बाद फ्रीजर को पूरी तरह से डीफ्रोस्ट करने के लिए फ्रिज को एक घंटे के लिए बंद कर दें।