5 Dec 2023 का राशिफ़ल..12 राशियों की सबसे सटीक़ भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि (Aries)– मेष राशि वालों को आज बाधाओं की वजह मालूम होने से कई काम आसानी से पूरे हो पाएंगे। नए लोगों के साथ परिचय होने से जीवन शैली में काफी सुधार होगा। जीवन में आ रहे बदलाव को अपनाएं। नई बातों पर ध्यान देते रहें। आप अपने लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे। करियर से जुड़ी योजनाओं को पूरा करने पहले अपनी योग्यताओं को समझने की कोशिश करें। रिलेशनशिप में सकारात्मक बदलाव होगा, खुद पर काम करते रहें।
ये भी पढ़ेंः Kalava: मां लक्ष्मी जी को करना चाहते हैं खुश, इन 5 पेड़ों में बांधे कलावा


ये भी पढ़ेंः इन पेड़ों को घर में ना लगाएं…धन पेड़ों को लगाने की सही दिशा क्या?

वृष राशि (Tauras)– वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। यदि आपके जीवन में बहुत दिनों से किसी प्रकार की परेशानी चल रही थी, तो वह परेशानी आज आपकी बिल्कुल खत्म हो सकती है, जिससे आपके मन बहुत प्रसन्न रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें, तो व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपका व्यापार बहुत अच्छा चलेगा और आपका व्यापार बहुत उन्नति करेगा।

मिथुन राशि (Gemini)-आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कमजोर रहने वाला है। एक से अधिक स्रोतों से आय मिलेगी और स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आपको नजर अंदाज नहीं करना है। आपका यदि कोई भूमि व वाहन से संबंधित मामला कानून में चल रहा था, तो वह आज दूर होगा और व्यवसाय की कुछ योजनाओं को आप फिर से शुरुआत कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer)-कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है और आज किसी मामले में आपको समस्‍या का सामना करना पड़ सकता है। किसी को पैसे उधार न दें और किसी की बात पर भरोसा न करें। दिन के पहले हिस्से में डॉक्टर के पास आपको जाना पड़ सकता है। आप अपने रूटीन काम करें और उन पर फोकस करें। आपके बढ़ते खर्च आपका सिरदर्द बनेंगे, जिन पर आपको लगाम लगानी होगी। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी।

सिंह राशि (Leo)-आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। विद्यार्थी ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। विभिन्न क्षेत्रों से आपको लाभ मिलेगा। बुद्धि विवेक से यदि कोई निर्णय लिया, तो उसमें आपको लाभ अवश्य मिलेगा। समाज में आप अपनी एक अलग पहचान बनाएंगे।

कन्या राशि (Virgo)-कन्या राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। धन से संबंधित निर्णय लेने में आप सक्षम रहेंगे और उनमें आपको फायदा भी होगा। यदि आप प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्य करते हैं या प्रॉपर्टी डीलिंग करते हैं, तो उसमें भी आपको कोई बहुत बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने परिवार के साथ भरपूर समय बिता सकते हैं, जिससे आपके मन को बहुत शांति मिलेगी।

तुला राशि (Libra)–किसी भी व्यक्ति के साथ आर्थिक लेन-देन करते समय अपनी क्षमता का ध्यान रखें। काम आगे बढ़ाने के लिए लिया गया उधार बड़ी समस्या का कारण बन सकता है। परिणामों की फिक्र न करें। नई नौकरी प्राप्त करने के लिए सही मार्ग का चुनाव करना होगा। गलत मार्ग से कमाया पैसा जीवन को और जटिल बनाएगा। लव रिलेशनशिप के लिए निष्ठा रखने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)-वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर वाला रहेगा। आपको काम की अधिकता के कारण बहुत अधिक कष्ट हो सकता है, जिससे आपको शाम के समय, बुखार भी महसूस हो सकता है, इसीलिए थोड़ी सी अधिक परेशानी होने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं। आपके घर में किसी विशेष अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसको देखकर आपके मन में बहुत अधिक प्रसन्नता रहेगी, उनकी आओ भगत में आप सारा दिन बहुत व्यस्त रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)-धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें, तो बड़े व्यापारी यदि अपने व्यापार में किसी प्रकार की कोई बड़ी डील फाइनल कर रहे हैं, अपनी डील को कुछ दिनों के लिए टाल दें अन्यथा व्यापार में बहुत बड़ा नुकसान सहना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn)-आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप संस्कारों और परंपराओं पर पूरा जोर देंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। निवेश संबंधी मामलों में आपको तेजी दिखानी होगी। आपको अपनों की सलाह बहुत काम आएगी। आप सूझबूझ से काम लेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी के प्रलोभन में ना आएं, नहीं तो वह आपका फायदा उठा सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)-कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक रहने वाला है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आप अपने व्यापार में यदि कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो उसमें आपको लाभ प्राप्त होगा और आपका आर्थिक स्तर बहुत ऊंचा रहेगा।

मीन राशि (Pisces)-राशि के जातकों के लिए आज का दिन पहले के दिनों से अच्छा रहेगा। वैवाहिक संबंधों की बात करें, तो आपके जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण आप बहुत अधिक परेशान हो सकते हैं, इसलिए आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें तथा किसी भी बात पर किसी प्रकार का कोई विवाद खड़ा ना करें।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2023-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-05 December-2023 rashifal-December- rashifal 2023 ka rashifal-rashifal 05 December-2023

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)