छठ पूजा पर दिल्ली-NCR के स्कूलों में छुट्टी..पढ़िए पूरी डिटेल

दिल्ली दिल्ली NCR नोएडा

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Mahaparva Chhath:
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा की आज से शुरुआत हो गई है। छठ पूजा को लेकर राजधानी दिल्ली में भी कई घाटों को सजाया गया है। इस साल 19 नवंबर को छठ पूजा है। हालांकि पूजा विधि आज से ही यानी कि 17 अक्टूबर से ही शुरू हो जाएगी। MCD हर वार्ड में छठ पूजा (Chhath Puja) के लिए घाट तैयार किया है। लेकिन कई लोगों के मन में स्कूलों की छुट्टी को लेकर सवाल है। पिछले सालों में छठ के दिन दिल्ली में भी छुट्टी रह चुकी है। लेकिन क्या इस साल छठ पर दिल्ली (Delhi) के स्कूल बंद रहेंगे या नहीं? इसे लेकर क्या अपडेट है? आइए हम आपको बताते हैं।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में छठ पूजा की तैयारी जोरों पर, राजस्व मंत्री आतिशी ने लिया जायजा

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः दिल्ली मेट्रो में महिला चोरों से सावधान..देखिए चोरी का Live वीडियो


दिल्ली में स्कूलों की छुट्टी है या नहीं?

राजधानी दिल्ली के स्कूलों में छठ पर स्कूल बंद हैं। दरअसल दिल्ली में इन दिनों विंटर वेकेशन चल रही हैं। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने 9 नवंबर से सर्दियों की छुट्टियां कर दी गई थीं। वैसे तो विंटर ब्रेक जनवरी में होता था, लेकिन इस बार इसे 9 नवंबर को ही लागू कर दिया। ये छुट्टियां 18 नवंबर तक रहेंगी। छठ पूजा 17 नवंबर से शुरू हो रहा है। ऐसे में छठ के शुरुआती दो दिन तक तो बच्चों की छुट्टी है। वहीं 19 नवंबर को छठ वाले दिन रविवार है। ऐसे में उस दिन भी स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि 20 नवंबर को स्कूल खुलेंगे या नहीं, इसे लेकर फिलहाल अभी कोई नया अपडेट नहीं आया है। लेकिन जिस तरह से दिल्ली में प्रदूषण फिर गंभीर स्थिति में पहुंच गया है, उसे देखते हुए सरकार छुट्टियों को बढ़ा सकती है।

नोएडा-गाजियाबाद में छुट्टी पर अपडेट

दिल्ली में तो छठ तक स्कूल बंद हैं, लेकिन एनसीआर के अन्य शहरों में स्थिति अलग है। नोएडा-गाजियाबाद में 16 नवंबर से स्कूल खुल गए हैं। छठ पर्व की छुट्टी को लेकर अभी तक कोई आदेश नहीं आया है। लेकिन छठ वाले दिन रविवार है और उस दिन नोएडा-गाजियाबाद के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

दिल्ली के हर वॉर्ड में छठ घाट बनाई है एमसीडी

दिल्ली में छठ पूजा की खूब तैयारियां हुई हैं। इस बार दिल्ली के हर वॉर्ड में छठ पूजा के लिए घाट तैयार किए गए हैं। दिल्ली की मेयर मेयर डॉक्टर शैली ओबरॉय ने बताया कि छठ घाटों पर श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी।

कब क्या होगा?

नहाय खाय : 17 नवंबर 2023, शुक्रवार
खरना : 18 नवंबर 2023, शनिवार
छठ पूजा का संध्या अर्घ्य : 19 नवंबर 2023, रविवार
छठ पूजा सूर्योदय अर्घ्य : 20 नवंबर 2023, सोमवार

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi