दिल्ली में छठ पूजा की तैयारी जोरों पर, राजस्व मंत्री आतिशी ने लिया जायजा

दिल्ली दिल्ली NCR

jyoti Shinde,Editor

Delhi News: केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली में छठ महापर्व की तैयारियाँ ज़ोर-शोर से चल रही है। हर साल की तरह इस साल भी दिल्ली में भव्य छठ महापर्व का आयोजन हो सके इस दिशा में केजरीवाल सरकार (Kejriwal Government) के सभी संबंधित विभाग युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। इस क्रम में तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए राजस्व मंत्री आतिशी ने गुरुवार को बुराडी स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी (Indraprastha Colony) में छठ घाट का दौरा किया और वहाँ चल रही तैयारियों का जायज़ा लिया।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेंः दिल्ली के मुख्य सचिव के खिलाफ CM केजरीवाल ने खोला मोर्चा

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में जजों समेत इन पदों पर वेकेंसी..पढ़िए पूरी ख़बर
इस मौक़े पर राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली में छठ महापर्व की तैयारियों में कोई कमी न रहे, इस दिशा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के निर्देश पर सभी विधायक और विभाग ग्राउंड जीरो पर मौजूद है। छठ महापर्व पूर्वांचलियों के लिए बहुत बड़ा त्यौहार, हर साल की तरह इस साल भी भव्यता से हो इसका आयोजन इस दिशा में हम युद्धस्तर पर काम कर रहे है।
उन्होंने आगे कहा कि, सीएम अरविंद केजरीवाल जी मानते हैं कि पूर्वांचली दिल्ली का एक अभिन्न हिस्सा, दिल्ली की तरक़्क़ी विकास में पूर्वांचलियों का अहम योगदान है। ऐसे में हमारा प्रयास है कि,दिल्ली के हमारे पूर्वांचली भाई-बहन ख़ुशी, सुकून और उल्लास के साथ छठ महापर्व मना सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि, दिन-रात काम कर छठ घाट तैयार किए जाए ताकि आख़िरी दिन के लिए कोई काम न बचे और श्रद्धालुओं को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

राजस्व मंत्री आतिशी (Revenue Minister Atishi) ने आगे कहा कि, छठ महापर्व पूर्वांचलियों के लिए बहुत बड़ा त्यौहार है। दिल्ली में छठ महापर्व के आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी न आए इसके लिए केजरीवाल सरकार हर ज़रूरी कदम उठाते हुए पिछले 8 सालों से भव्यता से इस पर्व का आयोजन किया है। इस क्रम में दिल्ली में इस साल केजरीवाल सरकार ने 1000 से अधिक छठ घाट तैयार किए हैं। और छठ की तैयारियों में कोई कमी न रहे इसलिए केजरीवाल सरकार के सभी विधायक और विभाग ग्राउंड जीरो पर उतरे हुए हैं।

राजस्व मंत्री ने कहा कि इन छठ घाटों पर तालाब बनाने से लेकर यहाँ टेंट, लाइट्स, साफ़-सफ़ाई, सुरक्षा आदि सभी चीजों का इंतज़ाम दिल्ली सरकार द्वारा किया जा रहा है। साथ ही बहुत से घाटों पर मैथली-भोजपुरी अकादमी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा। हमारा प्रयास है कि दिल्ली के हमारे पूर्वांचली भाई-बहन ख़ुशी, सुकून और उल्लास के साथ आस्था के महापर्व छठ को मना सके।

आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी मानते है कि पूर्वांचली दिल्ली का एक अभिन्न हिस्सा है और दिल्ली के विकास में पूर्वांचलियों का अहम योगदान है। ऐसे में दिल्ली सरकार में रहते हुए हम दिल्ली के हर हिस्से में शानदार छठ घाट बनवा रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि, आज छठ के नाम पर भाजपा आरोप-प्रत्यारोप कर रही है। लेकिन सच्चाई ये है कि, भाजपा ने आज तक छठ का कोई आयोजन नहीं किया। जब दिल्ली एमसीडी में भाजपा थी तब भी उनके द्वारा छठ का किसी प्रकार का आयोजन नहीं किया गया। लेकिन अब जब एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी की सरकार है तो एमसीडी द्वारा भी कई छठ घाटों को श्रद्धालुओं के लिए तैयार किया जा रहा है।

Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi