Heat Wave

Heat Wave: दिल्ली समेत 11 राज्यों के लिए मौसम विभाग की खतरनाक चेतावनी

TOP स्टोरी Trending दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

Heat Wave: दिल्ली समेत 11 राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट, हो जाइए सावधान

Heat Wave: दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) समेत आस-पास के राज्यों के लिए मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी जारी कर दी है। आपको बता दें कि मौसम विभाग (IMD) ने अगले सात दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में हीटवेव (Heat Wave) और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे के अन्दर दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) समेत 11 राज्यों में भीषण गर्मी (Bheeshan Garmee) पड़ने की संभावना है। वहीं कुछ राज्यों में आंधी और भारी बारिश की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी भारत में बढ़ रहा तापमान उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले 6 दिनों के भीतर तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की उम्मीद है। मध्य भारत और गुजरात में अगले तीन दिनों में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, जबकि पूर्वी भारत में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के 5 लाख लोगों के लिए खुशखबरी

11 राज्यों के लिए जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, ओडिशा, पंजाब (Punjab) और दिल्ली में आज भीषण गर्मी लोगों को सता सकती है। 24 से 26 अप्रैल के बीच बिहार और झारखंड के कई इलाकों में रात का तापमान भी ज्यादा रहने की उम्मीद है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अगले 3 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की उम्मीद है। शुक्रवार और शनिवार के लिए भीषण गर्मी का मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

पूर्वोत्तर भारत में हो सकती है भारी बारिश

24 से 26 अप्रैल तक असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। 24 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश के साथ आंधी तूफान अपना असर दिखा सकता है। इन राज्यों में हवाएं 30 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं।

यहां बारिश के साथ आंधी-तूफान

मौसम विभाग के मुताबिक, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक समेत दक्षिण भारत के राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और तेलंगाना में अगले 7 दिनों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।

ये भी पढ़ेंः Plot in Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में प्लॉट लेने से पहले ज़रूरी ख़बर पढ़िए

पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में एक्टिव

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्यों में बिजली, गरज और तेज़ हवाएं चल सकती हैं। यह मौसम पैटर्न उत्तरी और मध्य पाकिस्तान पर सक्रिय एक चक्रवाती सिस्टम के कारण हो रहा है।