5 घंटे में मिली 5 लाख की अंगूठी..पढ़िए पूरी ख़बर

दिल्ली NCR
Spread the love

कुमार विकास, ख़बरीमीडिया

ज़रा सोचिए..अगर आपका 100 रुपए गुम हो जाए तो आप बार बार दिमाग पर जोर देते हैं..बैग तलाशते हैं..पॉकेट चेक करते हैं। लेकिन अगर किसी की 5 लाख की अंगूठी गायब हो जाए तो उसका क्या हाल होगा समझा जा सकता है। ख़बर नोएडा के सेक्टर 18 स्थित DLF मॉल से है। जहां नोएडा पुलिस ने महज 5 घंटे में एक महिला को उसकी हीरे की अंगूठी ढूढंकर वापस की। अंगूठी पर 70 से ज्यादा हीरे जड़े हुए थे। जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई गई। महिला परिवार के साथ दिल्ली के नवीन शाहदरा में रहती हैं।

ये भी पढ़ें: कहीं आपके घर नकली घी-मक्खन तो नहीं! देखिए वीडियो

PIC-सोशल मीडिया

रविवार को वो अपने पति के साथ नोएडा के डीएलएफ मॉल आई थी। यहां ख़रीददारी के बाद वे बच्चे का डायपर बदलने के लिए वॉश रूम गई। वहीं पर उन्होंने अपनी अंगूठी निकालकर रख दी। वापस आते समय वो अंगूठी लेना भूल गई। याद आने पर दोबारा वॉश रूम गई तब तक अंगूठी वहां नहीं थी।

ये भी पढ़ें: 6 जून को नोएडा-ग्रेटर नोएडा वाले सावधान!

महिला ने डायल-112 पर पुलिस को जानकारी दी। डीएलएफ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुभाष थाना सेक्टर-20 ने तत्काल मॉल में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी। जिसमें एक महिला वॉश रूम से अंगूठी उठाकर ले जाते हुए दिखी। वहीं महिला एक कार में बैठक कर जाते हुए दिखी। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर महिला के घर के एड्रेस लिया और उसके घर जा पहुंची।

महिला ने बताया कि ये अंगूठी से उसे वॉश रूम से मिली थी। महिला से अंगूठी लेकर पीड़ित के पति को दे दी गई। अपनी खो गई रिंग वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। बता दे इससे पहले भी डीएलएफ मॉल में कई बार लोगों का खो गया कीमती सामान वापस दिलाया गया है।

READ: khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi-