Haryana

Haryana: नशा तस्करों की सूचना देने वालों को सैनी सरकार देगी इनाम, CM सैनी ने किया बड़ा ऐलान

राजनीति हरियाणा
Spread the love

Haryana: हरियाणा में नशा तस्करी पर नकेल, जानकारी देने वालों को सैनी सरकार देगी इनाम

Haryana News: हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने राज्य को नशा मुक्त बनाने व नशीले पदार्थों (Narcotics) की बिक्री व तस्करी पर रोक लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आपको बता दें कि हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने प्रदेश में नशा तस्करों की सूचना देने वालों को इनाम देने की घोषणा की है। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (CM Naib Singh Saini) ने कहा कि सरकार नशा तस्करों के बारे में सूचना देने वालों को इनाम देगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि मुखबिरों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को नशा तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
ये भी पढ़ेंः कांग्रेस अपनी हार पचा नहीं पा रही, लोगों ने कांग्रेस को नकार दिया है: CM Naib Saini

सीएम नायब सैनी ने किया बड़ा ऐलान

सीएम नायब सिंह सैनी (CM Naib Singh Saini) ने कहा कि यह स्पष्ट संदेश दिया जाना चाहिए कि हरियाणा (Haryana) में किसी भी कीमत पर नशा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे की समस्या को समाप्त करने के लिए जनता को भी सरकार का सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक पहल शुरू की है, जिसके तहत नशा तस्करी से संबंधित सूचना देने वाले को इनाम दिया जाएगा, जबकि सूचना देने वालों की जानकारी भी गुप्त रखी जाएगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

नहीं बताई जाएगी पहचान

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में नशाखोरी को समाप्त करने के लिए तैयार की गई कार्ययोजना पर बातचीत करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। सीएम सैनी ने इस दौरान कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ-साथ नशे के आदी लोगों को उचित उपचार देकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लाने की दिशा में भी सार्थक कदम उठाए जाने चाहिए।

ये भी पढ़ेंः कांग्रेस अपनी हार पचा नहीं पा रही, लोगों ने कांग्रेस को नकार दिया है: CM Naib Saini

सीएम नायब सिंह सैनी (CM Naib Singh Saini) ने आगे कहा कि नशे के खात्मे के लिए उल्लेखनीय काम करने वाले पुलिसकर्मियों को पदक देकर सम्मानित और प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। गांवों को नशा मुक्त घोषित करने वाली पंचायतों को भी सरकार की तरफ से प्रोत्साहन दिया जाएगा।

हरियाणा में अब नहीं होगी टैक्स

आपको बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री सैनी ने हरियाणा में टैक्स चोरी (Tax Evasion) पर रोक लगाने के लिए भी बड़ी घोषणा की थी। सीएम ने आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि राज्य में किसी भी प्रकार की टैक्स चोरी करने वाले व्यक्ति या फर्मों की जानकारी देने वालों को सरकार की तरफ से इनाम दिया जाएगा। जानकारी देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी। आबकारी एवं कराधान विभाग ने इस पहल के लिए शुरुआती तौर पर 2 करोड़ रुपये के फंड का प्रावधान किया जाएगा।