Haryana Elections 2024: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Nayab Singh Saini) ने किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस (Congress) को घेरा है। उन्होंने कांग्रेस से किसानों के मुद्दे पर कुछ सवाल भी किए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर चार सवाल पोस्ट किए है और उनका जवाब मांगा है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने X पर पोस्ट में लिखा- कांग्रेस (Congress) ने हमेशा किसानों से छल किया है। किसानों को लूटने वाली देश में अगर कोई एक पार्टी है, तो वो कांग्रेस है। हरियाणा का किसान तो कांग्रेस द्वारा किसानों की जमीन तक की लूट का गवाह है। चुनाव आने पर किसान हितैषी बनने का ढोंग करने वाली कांग्रेस पार्टी और बापू-बेटे से कुछ सवाल पूछते हुए चुनौती देता हूं कि वे इसका जवाब दें-
PIC Social Media
भाजपा (BJP) ने हरियाणा को सभी 24 फसलों में MSP देने वाला देश का पहला राज्य बनाया है। कांग्रेस बताए कि अपने 60-70 साल के शासन में कभी भी और कहीं भी सभी फसलों पर MSP दी है?
किसानों को सालाना 6 हजार देने की शुरुआत भाजपा की मोदी सरकार ने की है। हुड्डा (Hooda) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जवाब दें कि इतिहास के सत्तर साल में अबतक कभी भी उन्होंने किसानों को नियमित सालाना राशि कभी दिया है?
भाजपा सरकार (BJP Government) ने हरियाणा के किसानों को खराबे पर मुआवजा दिया है। हुड्डा जवाब दें कि मुआवजा के नाम 2-2 रुपये का चेक किसानों को देते हुए उन्हें शर्म क्यों नहीं आई?
भाजपा (BJP) के 10 साल के शासन में किसान की एक इंच जमीन पर किसी की बुरी नजर नहीं लगने दी। हुड्डा (Hooda) बताएं कि किसानों की जमीन छीनकर दामाद जी को देने के बाद किसानों से किस मुंह से नजर मिलाते हैं?
कांग्रेस ने हमेशा किसानों से छल किया है
किसानों को लूटने वाली देश में अगर कोई एक पार्टी है तो वो कांग्रेस है। हरियाणा का किसान तो कांग्रेस द्वारा किसानों की जमीन तक की लूट का गवाह है। चुनाव आने पर किसान हितैषी बनने का ढोंग करने वाली कांग्रेस पार्टी और बापू-बेटे से कुछ सवाल पूछते…
सीएम सैनी (CM Saini) ने कहा कि कांग्रेस और उसके CLU गैंग का चाल-चेहरा-चरित्र हरियाणा का एक-एक किसान पहचानता है। अगर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और हुड्डा (Hooda) किसानों से कान पकड़ कर सौ बार भी माफी मांगें तो भी किसानों के साथ की गई अपनी गलती से मुक्त नहीं होंगे। किसान की आशा भी भाजपा है, भरोसा भी भाजपा है।