हार्दिक पांड्या बने मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, रोहित शर्मा की लेंगे जगह

क्रिकेट WC खेल

IPL: आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस ने बहुत बड़ा फैसला लिया है। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह पर मुंबई इंडियंस को नया कप्तान बनाने की घोषणा की है। फ्रेंचाईजी ने इस बात की जानकारी साझा करते हुए पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को उनके शानदार योगदान के लिए शुक्रिया कहा।
ये भी पढ़ेंः विश्वकप हार के बाद कप्तान रोहित का छलका दर्द,कह दी बड़ी बात

Pic Social Media

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को मुंबई इंडियंस की टीम में इस साल ट्रेड के जरिए गुजरात टाइटंस से खरीदा गया है। रोहित शर्मा ने टीम को 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाया। टीम की तरफ से इस बात की जानकारी शुक्रवार 15 दिसंबर को दी गई।

रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम किया था और उनकी गिनती इस लीग के दिग्गज खिलाड़ियों में की जाती है। वहीं पिछले 2 सीजन गुजरात टाइटंस टीम की कप्तानी करने वाले हार्दिक पांड्या को प्लेयर ऑक्शन से पहले मुंबई ने 15 करोड़ रुपए में हार्दिक पांड्या को गुजरात से ट्रेड करते हुए अपनी टीम का हिस्सा बना लिया था।

रोहित 10 सालों तक मुंबई के कप्तान रहे। उन्होंने पांच बार टीम को चैंपियन भी बनाया। हार्दिक इससे पहले गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर चुके हैं।रोहित शर्मा 2013 में मुंबई के कप्तान बने थे। उनकी कप्तानी में ही मुंबई ने अपने सभी पांच खिताब जीते। रोहित ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में टीम को चैंपियन बनाया था।