Greater Noida West

Greater Noida West: होली वाले दिन इस सोसाइटी में ज़बरदस्त फाइट..देखिए वीडियो

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट नोएडा
Spread the love

Greater Noida West: होली के रंगों में डूबे ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसाइटी में DJ बजाने को लेकर विवाद बढ़ गया।

Greater Noida West: होली के रंगों में डूबे ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) की इस सोसाइटी में डीजे (DJ) बजाने को लेकर विवाद बढ़ गया। यह विवाद इतना गंभीर हो गया कि स्थिति को काबू में लाने के लिए सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड्स (Security Guards) को लाठी-डंडे तक चलाने पड़े। इसके बाद लोग और भड़क गए और घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। अब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया (Video Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। देखिए पूरा वीडियो…
ये भी पढ़ेः Noida-ग्रेटर नोएडा वालों की तो मौज आने वाली है!

Pic Social Media

आपको बता दें कि यह घटना बिसरख कोतवाली क्षेत्र के आम्रपाली लीजर पार्क (Amrapali Leisure Park) सोसाइटी में होली के दिन हुई, जब कुछ लोग होली के मौके पर डीजे बजा रहे थे। इस दौरान शराब के नशे में धुत दो पक्षों के बीच डीजे की तेज आवाज को लेकर विवाद शुरू हो गया।

लाठी-डंडों से बढ़ी मारपीट

विवाद बढ़ने पर सुरक्षाकर्मियों (Security Guards) ने दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति और अधिक गरमाती चली गई। फिर सुरक्षाकर्मियों ने लाठियां चलाईं, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आईं। एक पक्ष के लोग पुलिस के आने से पहले मौके से कार में बैठकर फरार हो गए।

वायरल वीडियो में दिखी मारपीट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सोसाइटी के लोग आपस में बहस करते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी लाठी से हमला कर देते हैं, जिससे हालात और बिगड़ जाते हैं। वीडियो में जमकर मारपीट होती दिख रही है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

ये भी पढ़ेः Greater Noida से दिल्ली जाने वाले अब जाम के झाम से मिलेगी मुक्ति

सोशल मीडिया पर मिले तरह-तरह के रिएक्शन

यह वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है। कई यूजर्स ने इस वीडियो पर अपने रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, “वाह बेटे, मौज कर दी!” तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “सारा किया कराया गार्ड का है,” और एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, “नाम बड़े दर्शन छोटे।”