Greater Noida west: समधी ने अपने ही समधी की जान ले ली

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट नोएडा

सूर्यांश सिंह, ख़बरीमीडिया
Greater Noida News:
ग्रेटर नोएडा में एक फार्म हाउस में शादी समारोह के दौरान एक व्यक्ति की हत्या (Murder) का मामला सामने आया है। ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अशोक फार्म हाउस (Ashok Farm House) में सोमवार रात आयोजित शादी समारोह शामिल समधियों की बीच विवाद हो गया। और शादी समारोह में समधी ने अपने ही समधी की गोली मारकर हत्या कर दी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेः Noida:फ्लिपकार्ट के लिफाफे में चरस की सप्लाई..BBA की छात्रा अरेस्ट

Pic Social Media

ये भी पढ़ेः दिल्ली में अमूल,मदर डेयरी,पतंजलि का नक़ली घी ..ऐसे चल रहा था ख़ेल
आपको बता दें कि बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अशोक फार्म हाउस में बीते सोमवार रात आयोजित शादी समारोह शामिल समधियों की बीच विवाद हो गया। और बात बढ़ने पर गोली मारकर (Shooting) होशियारपुर निवासी अशोक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी हापुड़ निवासी शेखर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेखर और अशोक में पारिवारिक विवाद

अशोक फार्म हाउस में सोमवार रात नोएडा के होशियारपुर (Hoshiarpur Noida) गांव निवासी विनोद यादव की बेटी की शादी थी। शादी समारोह का आयोजन ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अशोक फार्म हाउस में किया गया था। समारोह में विनोद यादव के दोस्त होशियारपुर निवासी अशोक यादव और अशोक के समधी हापुड़ (Hapur) निवासी शेखर भी मौजूद थे। कुछ समय पहले अशोक के बेटे के साथ शेखर की बेटी की शादी हुई थी। शेखर और अशोक में पारिवारिक विवाद चल रहा है।

शादी समारोह में मचा हड़कंप

शादी समारोह में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद (Controversy) हो गया। आरोप है विवाद के बाद शेखर ने अशोक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल अशोक को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी की पहचान कर ली। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा वेस्ट हृदेश कठेरिया ने बताया कि 2 रिश्तेदारों के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद में गोली मारकर हत्या की गई है।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi