Greater Noida West को मिला पहला फुटओवर ब्रिज..डॉ. महेश शर्मा ने किया उद्घाटन..विधायक तेजपाल नागर भी रहे मौजूद

TOP स्टोरी ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा

Greater Noida West: 10 अक्टूबर का दिन ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों के लिए बड़ी सौगात लेकर आया है। इलाके के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक एक मूर्ति पर बना पहला फुटओवर ब्रिज (Footover Bridge) रविवार को जनता को समर्पित कर दिया गया। गौतमबुद्धनगर के सांसद महेश शर्मा (MP Mahesh Sharma) और विधायक तेजपाल नागर (Tejpal Nagar) ने फुट ओवर ब्रिज का शुभारम्भ किया।
ये भी पढ़ेंः देश में समृद्धि, विकास एवं सुशासन का कमल खिलेगा-डॉ. महेश शर्मा

Pic Social Media

पांच करोड़ 39 लाख की धनराशि से बनकर हुआ तैयार

फुटओवर ब्रिज पांच करोड़ 39 लाख की धनराशि से बनकर तैयार हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक तीन महीने में ही यह फुटओवर ब्रिज बनकर तैयार हो गया। ख़ास मौके पर सांसद महेश शर्मा ने कहा कि जल्द सुपरटेक इको विलेज वन के सामने भी फुट ओवर ब्रिज का काम शुरू होगा। उन्होंने कहा कि पिछले सात साल में उनके कार्यकाल में गौतमबुद्धनगर में एक लाख करोड़ की लागत से विकास कार्य हुए है।

Pic Social Media

आपको बता दें कि ग्रेनो वेस्ट निवासी और सामाजिक संस्थाएं काफी समय से बिजी सडकों को पार करने के लिए फुट ओवर ब्रिज की मांग उठा रहे थे। सांसद डॉक्टर महेश शर्मा से भी ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों ने मुलाकात कर फुटओवर ब्रिज बनवाने की अपील की। विधायक तेजपाल नागर के पास भी लोग गए। यही नहीं जुलाई 2023 में लोगों ने एनजी रविकुमार से मुलाकात कर फुटओवर ब्रिज नहीं होने की समस्या के बारे में बताया था। आम लोगों की मांग और वृहद् जनहित में सीईओ ने अपने कंसलटेंट E&Y को जल्द से जल्द फुट ओवर ब्रिज के लिए निविदा प्रकाशित करने का निर्देश दिया था।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

Pic Social Media

साल 2023 के अक्टूबर महीने में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) ने शहर में आठ फुट ओवर ब्रिज बनाने के लिए निविदाएं बुलाई थीं, लेकिन इनमें से सिर्फ पांच फुट ओवर ब्रिज के लिए वेंडर फाइनल हो सका। जो पांच फुट ओवर ब्रिज फाइनल हुए थे उनमे से ग्रेनो वेस्ट में तीन और ग्रेटर नोएडा ईस्ट में दो स्थान पर फुट ओवर ब्रिज भी था। ग्रेनो वेस्ट में पहला फुट ओवर ब्रिज बन कर तैयार हो चुका है। उम्मीद है कि बाकी बचे 4 फुटओवर ब्रिज का निर्माण भी जल्द किया जाएगा ताकि लोगों को सहूलियत मिल सके।