Greater Noida

Greater Noida West: नारी शक्ति के पैडल के रंग, वृक्षारोपण के संग

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

Greater Noida West News: आज 15 अगस्त को 79 स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गौड़ सिटी एवं नोएडा वेस्ट की महिलाओं ने 30 किलोमीटर तिरंगा साइक्लोथन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन साथ साथ किया
साइक्लोथन एवं वृक्षारोपण का आयोजन स्वैग( SWAG)समूह एवं नोएडा एक्सटेंशन साइकिलों रनर्स (NECR)द्वारा किया गया था।

ये भी पढ़ें: Greater Noida West: इस सोसायटी में गार्ड, मेंटिनेंस स्टाफ को 2 महीने से वेतन नहीं, काम रोका

साइकिल राइड के साथ साथ पर्यावरण की सुरक्षा एवं गो ग्रीन इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत खैर पुर गांव नोएडा वेस्ट मे थिंक गुड फाउंडेशन के अमित भटनागर जी के “मिशन 100 करोड़ पेड़” के अंतर्गत अपना सहयोग करने के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया वृक्षारोपण कार्यक्रम मे महिलाओं, के साथ साथ नोएडा वेस्ट के नवयुवकों,वरिष्ठ नागरिकों एवं स्थानीय निवासियों ने भी वृक्षारोपण कार्यक्रम मे सहयोग किया 30Km साइक्लोथोंन गौड़ सिटी 2 से प्रातः 4.45 से आरंभ हुए एक मूर्ति होते हुए तिलपत्ता ,तत्पश्चात खैरपुर गुजर गांव अंत मे गौड़ सिटी मे समाप्त हुई।

ये भी पढ़ें: Greater Noida West: गौड़ सिटी का परिवार चिल्लाता रहा, कैब ड्राइवर गाड़ी भगाता रहा