Greater Noida West

Greater Noida West: लिफ्ट में 1 घंटे तक फंसा रहा बच्चा, नीचे आराम से सोता रहा गार्ड

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

Greater Noida West की इस में सुरक्षा व्यवस्था की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है।

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स (Amrapali Golf Homes) और किंग्सवुड सोसायटी (Kingswood Society) में सुरक्षा व्यवस्था की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। सोसायटियों में सुरक्षाकर्मियों के सोते हुए वीडियो वायरल होने के बाद निवासियों में भारी रोष फैल गया है। आरोप है कि एफएमएस एजेंसी (FMS Agency) बदलने के बाद से लिफ्ट खराबी (Elevator Malfunction) और सुरक्षा चूक की घटनाएं लगातार बढ़ गई हैं। सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए इन वीडियो में गार्ड कुर्सी पर गहरी नींद में दिखाई दे रहे हैं, जबकि इसी दौरान एक 10 साल का बच्चा लिफ्ट में लगभग एक घंटे तक फंसा रहा।

बच्चा लिफ्ट में चिल्लाता रहा, कोई नहीं आया

आपको बता दें कि जे-वन टावर के निवासी राजकुमार के 10 साल के बेटे के साथ रविवार को यह हादसा हुआ। बच्चा लिफ्ट में फंस गया और अंदर से जोर-जोर से चिल्लाता रहा, लेकिन मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी नीचे सोते रहे। परिजनों का आरोप है कि गार्ड मौके पर नहीं मिला और दूसरे स्थान पर सो रहा था। मेंटेनेंस एजेंसी को कई बार फोन किया गया, लेकिन किसी ने कॉल नहीं उठाया। आखिरकार मेंटेनेंस ऑफिस में हंगामा करने के बाद एक कर्मचारी आया और लिफ्ट खोलकर बच्चे को बाहर निकाला।

दो महीने पहले मां भी हो चुकी हैं लिफ्ट में फंसी

पीड़ित बच्चे की मां ने कहा कि दो महीने पहले वह खुद लिफ्ट में फंस चुकी हैं और उन्हें करीब 20 मिनट बाद निकाला गया था। उनका कहना है कि इतनी बड़ी सोसाइटी में लिफ्ट ऑपरेटर तक नहीं है और न ही 24 घंटे कोई स्टाफ तैनात रहता है। एक घंटे तक बंद रहने की इस घटना से बच्चा बुरी तरह सहम गया है और अब लिफ्ट में अकेले जाने से डरता है। मां ने कहा कि वह अब बेटे को अकेला लिफ्ट में नहीं भेजना चाहतीं।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: स्कूल जा रहे छात्र पर चढ़ा दी कैब, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक वाक़या

Pic Social Media

घटना के बाद सहमा बच्चा, मां ने अकेले लिफ्ट में जाने से रोका

बता दें कि लिफ्ट में बंद रहने के दौरान बच्चा काफी सहम गया। मां ने कहा कि अब वह अपने बच्चे को अकेले लिफ्ट में नहीं जाने देंगी। उन्होंने सोसाइटी में लिफ्ट की समस्या का समाधान करने की मांग की।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

निवासियों ने एओए पर लगाया आरोप

निवासियों का कहना है कि एओए द्वारा एफएमएस (फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विस) एजेंसी बदलने के बाद से लिफ्ट हादसे और सुरक्षा में लापरवाही के मामले बढ़ गए हैं। निवासी राजेश कुमार ने आरोप लगाया कि सभी लिफ्टों का वार्षिक मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट (एएमसी) कई महीनों से पेंडिंग है, जिसके कारण लिफ्ट कंपनी सर्विस नहीं दे पा रही। बार-बार शिकायत के बावजूद एओए ने एएमसी रिन्यू नहीं कराया, जिससे लिफ्ट आए दिन खराब हो रही हैं।

ये भी पढ़ेंः Noida: नोएडा में डीज़ल-पेट्रोल वाली गाड़ियों को लेकर बड़ी खबर

एओए अध्यक्ष ने क्या कहा?

एओए अध्यक्ष रविंद्र यादव ने सफाई दी है कि बच्चा एक घंटे नहीं, बल्कि सिर्फ 10 से 15 मिनट तक लिफ्ट में फंसा था। उन्होंने कहा कि एओए पीड़ित बच्चे और उसके परिवार के साथ है और उनकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा। गार्ड के ड्यूटी पर न होने की जांच चल रही है। लिफ्ट मेंटेनेंस को लेकर नई एजेंसी के साथ मंगलवार को बैठक होगी और सभी लिफ्टों को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा।