Robbery in greater noida west

Greater Noida West: बैंककर्मी के यहां से दिन-दहाड़े घर से लाखों का माल ले उड़े चोर

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वो रात छोड़ दिन में ही चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वारदात 14 जून की है। जगह ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-3 का इलाका। पेश से बैंककर्मी रोहित सिंह का इसी इलाके में घर है। दोपहर 12.30 बजे रोहित सिंह घर से निकले। इस बीच मौका पाकर 2 बेहद कम उम्र के लड़के उनके घर में घुसे। घर का गेट तोड़ा और बड़े आराम से लॉकर से लाखों के कहने जिसमें मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल, कैश शामिल थे, लैपटॉप के बैग में भरकर ले गए। लेकिन चोरी ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

ये भी पढ़ें: Fuel: योगी सरकार का आदेश, 1 नवंबर से इन 2 लाख गाड़ियों को नहीं मिलेगा तेल

पीड़ित रोहित सिंह ने थाने में चोरी के खिलाफ FIR भी दर्ज करवाई लेकिन अभी तक चोर पकड़े नहीं जा सके। रोहित सिंह ने खबरी मीडिया की बताया कि चोर 1.22 मिनट पर उनके घर में घुसे और आधे घंटे के अंदर माल पर हाथ साफ करके निकल गए।

पड़ोस के सीसीटीवी में कैद आरोपियों की तस्वीर साफ दिखाई दे रही है। बावजूद इसके वो अभी पकड़ में नहीं आए हैं। रोहित सिंह ने पुलिस से गुजारिश है कि आरोपियों को जल्द हिरासत में लें ताकि उनका सामान वापस मिल सके।