Greater Noida West: निवासी ने सोसायटी की समस्याओं को उठाया, मेंटिनेंस टीम ने भेजा 50 लाख रुपये का नोटिस
Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसायटी (Society) के एक निवासी ने परिसर की समस्याओं को उठाने पर मेंटिनेंस टीम (Maintenance Team) द्वारा 50 लाख रुपये का लीगल नोटिस (Legal Notice) भेजे जाने का आरोप लगाया है। निवासी का कहना है कि सोसायटी की मूलभूत समस्याओं को उजागर करने पर उसकी छवि धूमिल होने की बात कहकर नोटिस भेजा गया है, जबकि सोसायटी के हालात बेहद खराब हैं। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Nefowa: नेफ़ोवा फ़ाउंडेशन ने ग्रुप 108-10k मैराथन” का किया सफल आयोजन

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
आपको बता दें कि यह मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसायटी (Ajnara Homes Society) का है। जहां सोसायटी के निवासी दिनकर पांडेय ने आरोप लगाया कि कई टावरों के बेसमेंट एरिया में गंदगी का ढेर लगा हुआ है, जिसके बारे में लगातार शिकायतें की जा रही हैं।
इस स्थिति की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई है, जिसमें टावर एन के बेसमेंट पार्किंग के पास गंदगी दिखाई जा रही है। पांडेय का कहना है कि जिस स्थान पर लोग अपनी गाड़ियां पार्क करते हैं, वहां गंदा पानी और काटे गए पेड़ की टहनियां भी फेंकी जा रही हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
ये भी पढ़ेः Supertech के घर खरीदारों की हुंकार, NBCC के अलावा कोई नहीं स्वीकार
सोसायटी के मेंटिनेंस मैनेजर ने क्या कहा?
इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए अजनारा होम्स सोसायटी (Ajnara Homes Society) ग्रेनो वेस्ट के मेंटिनेंस मैनेजर हेमंत राणा ने कहा, ‘हमारी छवि धूमिल करने के लिए गलत तरीके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाले गए हैं, जो पूरी तरह से झूठे हैं। इस कारण से लीगल नोटिस भेजा गया है।’
