Greater Noida

Greater Noida: ऐसा होगा..शायद ही इन लोगों ने ऐसा सपने में भी सोचा होगा

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा

Greater Noida में हुआ बड़ा हादसा, पढ़िए पूरी खबर

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा से बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में सोफा बनाने वाली एक फैक्ट्री (Sofa Factory) में भीषण आग (Fire) लग गई। आग लगने के कारण तीन लोगों की जान चली गई। तीनों इस फैक्ट्री में काम करते थे। जिस समय आग लगी वे लोग अंदर ही सो रहे थे। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में एक उत्तर प्रदेश के मथुरा (Mathura) तो वहीं दो बिहार के रहने वाले हैं। बता दें कि आग पर काबू पा लिया गया है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है, लेकिन विस्तृत जांच जारी है। 

ये भी पढ़ेंः Noida: GIP मॉल से 25 लाख रुपए के सामान गायब..मचा हड़कंप

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

फायर ब्रिगेड के अनुसार मंगलवार को थाना बीटा 2 थाना क्षेत्र में साइट फॉर फैक्ट्री नंबर 4जी में आग लगने की खबर मिली। यहां सोफा बनाने का काम होता है। तत्काल स्थानीय पुलिस और फायर स्टेशन की गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया। आग बुझाने के बाद तलाशी के दौरान तीन शव मिले। मृतकों के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढे़ंः Noida: गाड़ी खरीदारों के लिए अच्छी ख़बर आ गई

Pic Social Media

मृतकों की पहचान हो गई है। गुलफाम (23) पुत्र पप्पु निवासी ग्राम भूडा थाना राया जिला मथुरा, दिलशाद (24) निवासी अरहरिया बिहार और मजहर (29) आलम पुत्र जाहिद निवासी बैराजाल थाना बारसोई जिला कटिहार बिहार ने इस भीषण अग्निकांड में अपनी जान गंवाई है। पुलिस ने मतृकों के परिवारों को सूचना दी है।