Jyoti Shinde,Editor
ग्रेटर नोएडा वेस्ट(Greater Noida West) की सोसायटी श्री राधा स्काई गार्डन(Shri Radha Sky Garden) में हरियाली तीज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। ख़ास मौके पर दुल्हन की तरह सजी महिलाओं ने 20 अगस्त की शाम को अपनी परफॉर्मेंस से इसे और ज्यादा यादगार बना दिया। अल्फाबेटिक डी कैफे और हाई ग्रीन्स (सोसाइटी मेंटेनेंस ऑफिस) की संयुक्त मेहनत से यह आयोजन संभव और सफल हुआ। इसमें स्काई रियलिटी, जेएमडी इंटीरियर और आशियाना प्रॉपर्टी ने भी अपना भरपूर सहयोग दिया।।
![](https://khabrimedia.com/wp-content/uploads/2023/08/HAR2-1.jpg)
![](https://khabrimedia.com/wp-content/uploads/2023/08/HAR4-1.jpg)
![](https://khabrimedia.com/wp-content/uploads/2023/08/HAR17.jpg)
![](https://khabrimedia.com/wp-content/uploads/2023/08/HAR5-1.jpg)
![](https://khabrimedia.com/wp-content/uploads/2023/08/HAR18.jpg)
![](https://khabrimedia.com/wp-content/uploads/2023/08/HAR6-1024x576.jpg)
कार्यक्रम में 350 से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने डीजे के अलावा सोलो डांस को बेहद इंजॉय किया। एक से बढ़कर एक बेहतरीन परफॉर्मेंस ने महिलाओं ने खूब सुर्खियां बटोरीं। कार्यक्रम में बहुत सारे गेम्स भी हुए। आयोजकों की ओर से पुरस्कार के साथ सारी महिलाओं को एक-एक तुलसी का पौधा उपहार में दिया गया। और हिंदू संस्कृति और त्योहारों को बढ़ावा देने की कोशिश की गई।
![](https://khabrimedia.com/wp-content/uploads/2023/08/HAR7.jpg)
![](https://khabrimedia.com/wp-content/uploads/2023/08/HAR8.jpg)
![](https://khabrimedia.com/wp-content/uploads/2023/08/HAR9.jpg)
![](https://khabrimedia.com/wp-content/uploads/2023/08/HAR11.jpg)
![](https://khabrimedia.com/wp-content/uploads/2023/08/HAR12.jpg)
![](https://khabrimedia.com/wp-content/uploads/2023/08/HAR13.jpg)
इस प्रोग्राम को सफल बनाने में डॉक्टर रूपाली गुप्ता, निकिता श्रीवास्तव, अंजुला तनेजा , ऋतु गुप्ता, वंदना रंगा, अर्चना सिंह, चित्रा सिंह, ममता वासने,कविता रौतेला, स्वाति राय, नीलम खन्ना , मधु राय, संतोष गुप्ता पूजा शर्मा, नुपुर शर्मा, सिमरन चौधरी, तनु क्षेत्रपाल,राजश्री गोस्वामी, कनिका चौहान, प्रियंका तिवारी,अमृता तिवारी ,वंदना शेओरन एवं गार्डन डीवास लेडीज़ ग्रुप की अहम भूमिका रही।
![](https://khabrimedia.com/wp-content/uploads/2023/08/HAR15.jpg)
![](https://khabrimedia.com/wp-content/uploads/2023/08/HAR1-3-1024x692.jpg)