दारोगा के 2 बच्चों पर ‘पिटबुल’ का हमला..शरीर को नोच डाला

दिल्ली NCR

ग्रेटर नोएडा से सनसनीख़ेज ख़बर सामने आ रही है। जहां पिटबुल कुत्ते ने दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दरोगा के नाबालिग बेटों पर हमला कर दिया। गली में घूम रहे पिटबुल ने पहले छोटे बेटे के हाथ को जबड़े में दबा लिया। उसे बचाने आये बड़े भाई के पैर पर काट लिया। लोगों ने लाठी लेकर दौड़ाया तो पिटबुल भाग गया। घायल दोनों नाबालिग भाईयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पिटबुल के मालिक पिता-पुत्र का चालान किया है। घटना 5 अप्रैल की है।

सौ. भास्कर

घटना नियाना गांव की है। यहां रहने वाले नागेंद्र भाटी दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड दरोगा हैं। उन्होंने बताया कि उनका छोटा बेटा राज गली में जा रहा था। अचानक गली में घूम रहे पिटबुल ने उसपर हमला कर दिया। उसका हाथ दबोच लिया। इसी दौरान बड़े बेटे नारायण ने देखा लिया और उसे बचाने के दौड़ा तो पिटबुल ने उसे भी काट लिया।

राज के हाथ तो नारायण के पैर पर काटा

नागेंद्र के मुताबिक, पिटबुल ने राज के हाथ की कोहनी से थोड़ा ऊपर के हिस्से को जबड़े में दबा लिया था। शोर मचाने पर भी पिटबुल ने उसे नहीं छोड़ा। करीब 3 मिनट तक वह राज के हाथ को जबड़े में दबाए रहा। इस बीच बड़ा बेटा नारायण उसे बचाने के लिए भिड़ गया और आसपास के लोगों भी बचाने का प्रयास करने लगे। इसके बाद राज का हाथ छोड़कर कुत्ते ने बड़े बेटे नारायण के दोनों पैर को दबोच लिया। जब लोग लाठी लेकर दौड़े तब जाकर पिटबुल ने नारायण के पैर छोड़े और भाग गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।