Greater Noida

Greater Noida: कॉलेज बना जंग का अखाड़ा..भीड़ गई पापा की परियां

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR
Spread the love

Greater Noida के इस कॉलेज में हुई जमकर मारपीट, देखिए वीडियो

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में आए दिन कोइ न कोइ बवाल होता रहता है। ताजा मामला भी ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से सामने आ रहा है। जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो लड़कियों को एक-दूसरे से भिड़ते हुए देखी जा सकती हैं। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियों के बीच किसी मेकअप के सामान को लेकर नहीं बल्कि एक लड़के को लेकर विवाद हो गया। ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के इस वीडियो को देखकर यूजर्स काफी हैरान हो गए हैं।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: सुपरटेक इकोविलेज-1 में ये हो क्या रहा है?

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

वीडियो हुआ वायरल

पहले भी सोशल मीडिया (Social Media) पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो चुके हैं जिसमें पापा की परियों को किसी न किसी बात को लेकर एक-दूसरे से भिड़ते हुए देखा गया है। हालांकि, लड़कियों के बीच हुए विवाद को लेकर भी खूब मीम्स बनते हैं जिन्हें देखकर यूजर्स हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं। बहरहाल हाल ही में सोशल मीडिया पर ग्रेटर नोएडा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़कियों कॉलेज में लड़ती हुई नजर आ रही है। लड़कियों के भिड़ंत का ये वीडियो ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के GNIMS कॉलेज (GNIMS College) का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक लड़की इतने गुस्से में दिखाई देरही है कि वो दूसरी लड़की को लेटा-लेटाकर पीटती हुई नजर आ रही है।

ये भी पढ़ेंः Noida-ग्रेटर नोएडा के इंजीनियर्स के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी

दोस्त के लिए हुआ विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरुष मित्र को लेकर दोनों पापा की परियों ने विवाद खूब बढ़ गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां एक-दूसरे के बाल पकड़कर पिटाई कर रही है। एक लड़की तो इतने गुस्से में है कि वो दूसरी को एक के बाद एक चांटे मार रही है। दोनों के बीच बढ़ती लड़ाई देखकर बाकी छात्रा बीच-बचाव के लिए आती है लेकिन इसके बावजूद युवती उसे छोड़ने का नाम नहीं लेती और लगातार मारती रहती है। ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) का ये वीडियो काफी तूल पकड़ रहा है। जिसमें यूजर्स जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।