Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के 5 लाख लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, सामने आई गुड न्यूज
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के 5 लाख लोगों के लिए बड़ी और अच्छी खबर है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के 5 लाख लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। यहां के लोगों को बिजली की समस्या बहुत ही जल्द दूर होने वाली है। इसके लिए ग्रेटर नोएडा शहर में बिजली सप्लाई (Power Supply) सुधारने के लिए इटेड़ा, बादलपुर और अस्तौली में नए सब-स्टेशन (Sub-Station) का निर्माण किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही इनके लिए टेंडर भी निकाला जाएगा। बता दें कि ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) में आबादी तेजी से बढ़ रही है। बिल्डर सोसाइटी (Society) में कब्जा मिलने के साथ नए उद्योग भी तेजी से लगाए जा रहे हैं। व्यावसायिक गतिविधियों (Business Activities) को बढ़ावा देने के लिए मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स (Shopping Complex) भी बनाए जा रहे हैं। ऐसे में यहां बिजली की मांग भी काफी ज्यादा बढ़ गई है।

ये भी पढे़ंः Greater Noida West: संस्कृति में 4 दिनों से लिफ्ट खराब, जिम्मेदार कौन?
शहर में निर्बाध बिजली सप्लाई कोई समस्या न हो इसके लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अपने स्तर पर भी प्रयास कर रहा है। योजना के तहत ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इटेड़ा और बादलपुर के साथ दनकौर क्षेत्र के अस्तौली गांव में 33केवी क्षमता के सब-स्टेशन बनाने की योजना है। इटेड़ा में सब-स्टेशन बनने से आसपास के गांवों के साथ सेक्टर टेकजोन-4 और बादलपुर के उपकेंद्र से गांवों के साथ यहां बनने वाली औद्योगिक इकाइयों को बिना कटौती के बिजली सप्लाई मिलेगी।
आपको बता दें कि दनकौर (Dankaur) क्षेत्र के अस्तौली गांव के पास आधुनिक कूड़ा निस्तारण केंद्र का निर्माण हो रहा है। इसमें ग्रेटर नोएडा और नोएडा के कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाएगा। संयंत्र लगाने के लिए एनटीपीसी और रिलायंस समेत कई कंपनियों को जमीन आवंटित की गई है। यहां बिना कटौती के बिजली सप्लाई के लिए उपकेंद्र का निर्माण किया जाएगा। इससे गांव के लोगों को भी फायदा होगा।
ये भी पढ़ेंः Noida: नोएडा में जल्द नज़र आएंगे उछलते-कूदते हिरण
प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक राम चरन के मुताबिक तीनों बिजली सब-स्टेशन के निर्माण की सैद्धांतिक और प्रशासनिक मंजूरी प्राप्त हो चुकी है। टेंडर जारी करने की तैयारी बन रही है। एजेंसी का चयन कर अगले कुछ महीने में काम शुरू करा दिया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इन विद्युत उपकेंद्रों (Electrical Substations) के निर्माण पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
बादलपुर हेलीपैड पर भी लगेंगी एलईडी लाइट
बसपा प्रमुख और यूपी की पूर्व सीएम मायावती (Mayawati) के पैतृक गांव बादलपुर में बने हेलीपैड पर एलईडी लाइट लगाने का काम किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही टेंडर निकाला जाएगा। औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक-10 में नहर की तरफ 60 मीटर चौड़ी सड़क एवं सर्विस मार्ग पर एलईडी लगाने का कार्य किया जाएगा। इस पर प्राधिकरण करीब 69 लाख रुपये खर्च करेगा।
1 लाख से ज्यादा लगाई गई लाइटें
ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण (Greater Noida Development Authority) क्षेत्र के बोड़ाकी गांव में बारातघर, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय, सामुदायिक केंद्र, खेल मैदान, श्मशान घाट और कब्रिस्तान में स्ट्रीट और हाई मास्ट लगाने का कार्य किया जाएगा। प्राधिकरण क्षेत्र में सामान्य स्ट्रीट लाइट को एलईडी में बदलने का काम हो रहा है। अब तक एक लाख से अधिक एलईडी लाइट लगाई जा चुकी हैं।
