Delhi

Delhi में छठ पूजा की भव्य तैयारियां, CM रेखा गुप्ता ने घाटों का किया निरीक्षण

दिल्ली राजनीति
Spread the love

मुख्यमंत्री ने कहा, दिवाली की तरह छठ पर्व भी बनेगा मिसाल

Delhi News: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने आगामी छठ पूजा (Chhath Puja) की तैयारियों की समीक्षा के लिए राजधानी के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के साथ उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी मंत्री भी मौजूद रहे। सीएम रेखा गुप्ता ने प्रेमबाड़ी, सिलंगपुर और मुनक नहर स्थित छठ घाटों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष छठ पूजा को ‘दिव्यता और भव्यता’ के साथ मनाने के लिए दिल्ली सरकार पूरी तरह तैयार है।

ये भी पढ़ेंः क्या तेजपत्ता आपकी किस्मत बदल सकता है?

1,000 से अधिक घाटों पर होगी पूजा की व्यवस्था

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि इस बार पूरे शहर में 1,000 से अधिक छठ घाट बनाए जा रहे हैं। इनमें से 17 मॉडल घाट विशेष रूप से यमुना नदी के किनारे तैयार किए जा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक उप-जिले में कम से कम एक मॉडल घाट का निर्माण हो, जहां श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों।

200 घाटों पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

छठ पर्व के दौरान धार्मिक भावना के साथ-साथ सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिलेंगे। दिल्ली सरकार की ओर से लगभग 200 घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि ‘भक्ति, विश्वास और सांस्कृतिक एकता का पर्व’ है।

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सुविधाओं का पूरा ध्यान

दिल्ली सरकार प्रत्येक घाट पर टेंट, बिजली, पेयजल, शौचालय और स्वच्छता की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह पहली बार है जब दिल्ली सरकार इतने बड़े पैमाने पर धार्मिक आयोजन में प्रत्यक्ष भागीदारी निभा रही है। उन्होंने कहा कि सभी सांसदों, विधायकों, पार्षदों और जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाकर जनता को त्योहार के प्रति जागरूक किया है।

दिवाली की तरह छठ पर्व भी बनेगा मिसाल

सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने कहा कि जिस तरह दिल्ली ने दिवाली के दौरान भव्य दीपोत्सव और ड्रोन शो के माध्यम से इतिहास रचा, उसी तरह इस वर्ष की छठ पूजा भी ऐतिहासिक और प्रेरणादायक होगी। उन्होंने कहा, ‘हमारी कोशिश है कि दिल्ली की छठ पूजा देशभर में एक आदर्श आयोजन के रूप में जानी जाए।’

Pic Social Media

पर्यावरण मंत्री ने भी किया निरीक्षण

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आईटीओ के पास हाथी घाट का निरीक्षण किया और तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार छठ पर्व के दौरान स्वच्छता, सुरक्षा और पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है।

ये भी पढ़ेंः Delhi: दिल्ली में गाड़ी पार्क करने वालों के लिए अच्छी ख़बर आ गई

छठ पूजा का आध्यात्मिक महत्व

छठ पर्व सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिवसीय आस्था का पर्व है। इस दौरान श्रद्धालु व्रत, स्नान और सामूहिक पूजा के माध्यम से सूर्य उपासना करते हैं। यह पर्व विशेष रूप से बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल के लोगों में लोकप्रिय है, लेकिन दिल्ली में बसे लाखों पूर्वांचलवासी इसे अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं।