पंजाब के लोगों को मान सरकार का तोहफ़ा..36.65 लाख उपभोक्ताओं को फ्री बिजली

पंजाब

Punjab News: पंजाब के लोगों के लिए सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Maan) ने बड़ा तोहफा दिया है। आपको बता दें कि पंजाब में हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री पाने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसी कारण से लोग बिजली बिल भरने से बच रहे हैं, वहीं, सरकारी खजाने पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। यह बात पावरकॉम के भेजे बिलों से भी साफ नजर आ रही है। दिसंबर 2023 तक 36.65 लाख लोगों के बिल 0 आए थे। दिसंबर-2022 में यह संख्या 33.16 लाख थी। एक साल में फ्री बिजली पाने वालों की संख्या 2.89 लाख बढ़ी दी गई है।
ये भी पढ़ेंः पंजाब के सभी Medical Store वालों के लिए बड़ी और ज़रूरी ख़बर

Pic Social Media

जीरो बिल के लिए यह तरीका निकाला

पंजाब में बिजली विभाग (Electricity Department) द्वारा घरेलू मीटरों पर सब्सिडी दी जा रही है। जानकारों की मानें तो जिन घरों में पहले एक मीटर लगा था, अब उनकी संख्या दुगनी हो गई है। इस कारण से उपभोक्ताओं की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। दिसंबर 2023 तक सब्सिडी बिल 540.59 करोड़ रुपए बने हैं। जबकि दिसंबर 2022 तक 388.28 करोड़ थी। एक साल मे सब्सिडी बिल 152.31 करोड़ बढ़ें हैं।

हर रोज 60.27 करोड़ रुपए की सब्सिडी

अगले वित्तीय वर्ष में पूरे पंजाब में सब्सिडी का बिल 22 हजार करोड़ रुपए आने का अनुमान है। इसमें घरेलू उपभोक्तओं का 9 हजार करोड का बिल शामिल है। खेती मीटरों का बिल 10 हजार करोड व औद्योगिक सब्सिडी 3000 करोड़ रहेगी। ऐसे में पंजाब सरकार को रोजाना औसतन 60.27 करोड़ रुपए सब्सिडी के भरने होंगे।