भारत सरकार में सरकारी नौकरी..बिना परीक्षा दिए पाएं 60 हजार सैलरी

Trending एजुकेशन

नीलम सिंह चौहान, खबरीमीडिया

ITPO Recruitment 2023: Government Job करना चाहते हैं तो अब भारत सरकार आपको सुनहरा मौका दे रही है। इसके लिए वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ( Ministry Of Commerce) ने भारत ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन ( ITPO) के तहत यंग प्रोफेशनल के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। ITPO ने इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी किया है, जो भी इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, वे ITPO की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत तकरीबन 20 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। सभी इच्छुक कैंडिडेट्स जो इस एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, वो दिए गए इन बातों को जरूर पढ़ें।

ITPO में होने वाली भर्तियां

पद का नाम: यंग प्रोफेशनल
यंग प्रोफेशनल : 20 पद

अप्लाई करने के लिए क्या क्या ज़रूरी योग्यता

सभी कैंडिडेट्स के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से कम से कम 70 प्रतिशत नंबर्स के साथ बी.ई / बी.टेक किसी भी स्ट्रीम में योग्यता होनी चाहिए।

साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% नंबर्स समकक्ष ग्रेड के साथ मैनेजमेंट में दो वर्ष का पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा/ मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम / एमबीए या दो वर्ष योग्यता के बाद सरकारी / राज्य / सरकार / सीपीएसई/ अनुसंधान संस्थान में काम करने का एक्सपीरियंस होना चाहिए।

ITPO फॉर्म भरने के लिए कितनी होनी चाहिए आयु सीमा

कैंडिडेट्स जो भी ITPO भर्ती के लिए अप्लाई कर रहे हैं, उनकी आयु आवेदन करने की लास्ट डेट के अनुसार 32 साल होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: डिजिटल मार्केटिंग में गजब की Opportunity के साथ आकर्षक सैलरी

सिलेक्शन होने पर क्या मिलेगी अंतिम सैलरी

जिन कैंडिडेट्स का चयन IPO भर्ती 2023 के तहत होता है, उन्हें सैलरी के तौर पर 60 हजार रूपये मिलेगा।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi