Google Map

Google Map: गूगल मैप का इस्तेमाल करने वाले सावधान! रास्ता ऐसा दिखाया की पानी में जा गिरी कार

TOP स्टोरी Trending महाराष्ट्र
Spread the love

Google Map: आज के समय में गूगल मैप लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बन गया है।

Google Map: आज के समय में गूगल मैप (Google Maps) लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। लाखों लोग इसकी मदद से रास्ता खोजते हैं। एंड्रॉयड ऑटो (Android Auto) इसका ही एक रूप है, जो कारों में सीधे नेविगेशन के लिए इस्तेमाल होता है। इसमें एक नीला तीर (Blue Arrow) यूजर को रास्ता दिखाता है और सही दिशा में मार्गदर्शन का दावा करता है। लेकिन, गलत नेविगेशन की वजह से कई हादसे सामने आ चुके हैं। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

नवी मुंबई में बड़ा हादसा टला

आपको बता दें कि शुक्रवार देर रात नवी मुंबई के बेलापुर इलाके में गूगल मैप्स की गलत दिशा-निर्देश के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। एक महिला, जो गूगल मैप्स के डायरेक्शन पर भरोसा कर बेलापुर से उल्वे जा रही थी, की कार सीधे खाड़ी में जा गिरी। तेज बहाव के बीच महिला पानी में बहने लगी।

ये भी पढ़ेंः UPI Payment: UPI पेमेंट करने में भी जेब कटेगी!, RBI गवर्नर के बयान से हड़कंप

समय पर रेस्क्यू से बची जान

हादसे के दौरान वहां मौजूद मरीन सिक्योरिटी पुलिस (Marine Security Police) ने त्वरित कार्रवाई कर महिला को सुरक्षित बचा लिया। इस समय पर रेस्क्यू ऑपरेशन ने एक बड़ी त्रासदी को टाल दिया।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

गूगल मैप्स के गलत नेविगेशन के कारण यह कोई पहला हादसा नहीं है। इससे पहले 9 जून 2025 को उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में भी ऐसा ही एक हादसा हुआ था, जहां गलत दिशा-निर्देश के चलते वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

गूगल मैप्स की गलतियों की वजह

Pic Social Media

कमजोर जीपीएस सिग्नल

घनी आबादी, ऊंची इमारतों, सुरंगों, जंगलों या खराब मौसम के दौरान जीपीएस सिग्नल कमजोर हो सकते हैं, जिसके कारण नेविगेशन गलत दिशा दिखा सकता है।

ग्रामीण इलाकों में समस्याएं

ग्रामीण क्षेत्रों में पुरानी सड़कों या बदलावों को गूगल मैप्स अक्सर अपडेट नहीं कर पाता, जिसके चलते गलत जानकारी मिलती है।

अपडेट की कमी

कई यूजर्स डेटा बचाने के लिए गूगल मैप्स को नियमित रूप से अपडेट नहीं करते। इससे पुराने डेटा के कारण गलत दिशा-निर्देश मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ेंः Google: गूगल का नया कारनामा, अब AI से देख सकेंगे कपड़े आप पर कैसे दिखेंगे

सतर्क रहें, अपडेट रखें

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि गूगल मैप्स (Google Maps) का उपयोग करते समय सतर्कता बरतें। अपने आसपास के रास्तों पर ध्यान दें और गूगल मैप्स को नियमित रूप से अपडेट करें जिससे नवीनतम डेटा के साथ सटीक नेविगेशन मिल सके। ग्रामीण इलाकों में स्थानीय लोगों से रास्तों की पुष्टि करना भी सुरक्षित हो सकता है।