दिवाली पर गिरा गोल्ड का रेट..ये है 10 ग्राम की कीमत

TOP स्टोरी Trending दिल्ली

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

Diwali Gold And Silver Price: सोने और चांदी के दाम में लगातार उतार और चढ़ाव देखने को मिल रहा है। लेकिन दीपावली के शुभ त्यौहार के बीच सोने और चांदी के दामों में गिरावट भी आई है। आज के दिन सोना खरीदने की सोच रहें तो 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 56,150 रूपये है।

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने के दाम
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 11 नवंबर यानी की छोटी दीपावली में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम के भाव की बात करें तो ये आपको 56,150 रुपए में मिल जाएगा।

Pic: Social Media

नोएडा में सोने का भाव
56,150 ( 22 कैरेट)
61,240 ( 24 कैरेट)

गजियाबाद में सोने का भाव
22 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम – 56,150
24 कैरेट सोने के दाम प्रति 10 ग्राम – 61,240

लखनऊ में जानिए कि क्या है एक किलो चांदी का दाम
चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आज के दिन चांदी का दाम 74,000 रुपए है।

कैसे जानें सोने की शुद्धता के बारे में
ISO ( Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने की ज्वैलरी पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916 और 21कैरेट पर 875 लिखा होता है। वहीं, ज्यादातर सोना 22कैरेट में बिकता है।

यह भी पढ़ें: Diwali 2023: दिवाली पर ढूंढ रहे हैं Ghaziabad में सपनों का घर, तो ये रहे बेस्ट ऑप्शंस

हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोना खरीद रहे हैं तो उसकी क्वालिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड
( बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्क योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेगुलेशन का काम करती है।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi