GDA Housing Scheme: दिल्ली-नोएडा के आसपास जमीन खरीदने का शानदार मौका
GDA Housing Scheme: अगर आप भी दिल्ली और नोएडा (Noida) से सटे गाजियाबाद (Ghaziabad) में घर बनाने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपको खुश कर देने वाली है। आपको बता दें कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण यानी जीडीए के प्लॉट खरीदने का शानदार मौका है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण 17 फरवरी को प्लॉट (Plot) की नीलामी आयोजित करेगा, जिसमें इच्छुक लोग शामिल हो सकते हैं। प्राधिकरण की इस नीलामी में इंदिरापुरम (Indirapuram), ब्रिज विहार, सूर्यनगर और कोयल एंक्लेव जैसी प्रमुख योजनाओं में लगभग 230 प्लॉट बिक्री के लिए रखे जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः Noida Expressway: घर से निकलने से पहले नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की खबर ज़रूर पढ़ें

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की इस नीलामी में आवासीय, कामर्शियल प्लॉट (Commercial Plot) और औद्योगिक प्लॉट शामिल किए गए हैं। इंदिरापुरम में 28 कामर्शियल प्लॉट, 19 आवासीय और 17 दुकानों के प्लॉट बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही सूर्यनगर, वैशाली, ब्रिज विहार और कोयल एंक्लेव में भी 30 से ज्यादा प्लॉट नीलामी में शामिल किए गए हैं। साथ ही गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने अपनी वेबसाइट पर नीलामी से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी उपलब्ध करा दी है, जिससे प्लॉट खरीदार अपनी जरूरत और पसंद के प्लॉट को आसानी से सेलेक्ट कर सकें। गाजियाबाद प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक इस साल यह पहली नीलामी है और उन्हें उम्मीद है कि इसमें अधिक से अधिक संपत्तियां बिकेंगी, जिससे आय में बढ़ोतरी होगी। पिछले साल जीडीए ने गोविंदपुरम, इंदिरापुरम, कौशांबी, प्रताप विहार जैसी योजनाओं में संपत्तियां बेचकर करीब 288 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
ये भी पढ़ेंः Noida में यहां बनेगा FOB..दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे वालों को भी होगा फायदा
इसके साथ ही नीलामी में अलग-अलग तरह की संपत्तियां भी शामिल की गई हैं, जैसे कि ग्रुप हाउसिंग, सामुदायिक केंद्र (Community Centre), दुकानें, कियोस्क, अस्पताल, नर्सिंग होम, आर्ट गैलरी, पेट्रोल पंप और हॉल। ये प्लॉट विभिन्न इलाकों में स्थित हैं, जो दिल्ली और नोएडा से लगे होने के कारण निवेश के लिए लाभदायक हो सकते हैं। जीडीए के अपर सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने जानकारी दी कि यह नीलामी उन लोगों के लिए शानदार मौका है, जो गाजियाबाद में संपत्ति खरीदना चाहते हैं। इच्छुक खरीदार को निर्धारित प्रक्रिया के तहत फार्म भरना होगा और फिर नीलामी में भाग लेकर अपनी पसंद का प्लॉट चुनना होगा। अगर आप दिल्ली-नोएडा के पास संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें। 17 फरवरी को होने वाली नीलामी में भाग लेकर अपनी जरूरत और बजट के अनुसार प्लॉट खरीद सकते हैं।
