70 करोड़ की लागत से ओखला पक्षी विहार फिर से गुलज़ार, पर्यटन का मुख्य केंद्र बना- डॉ.महेश शर्मा

गाज़ियाबाद ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा

Jyoti Shinde,Editor,Khabrimedia.com

Noida: पीएम मोदी के निर्देश, सीएम योगी के सहयोग और गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा की निरंतरता की वजह से पिछले 10 सालों में नोएडा..यूपी के मानचित्र में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है।

Pic-social Media

गौतमबुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा(Dr Mahesh Sharma)  के प्रयासों से नोएडा तेजी से विकास के पथ पर निकल पड़ा है। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट हो, नोएडा मेट्रो, चिल्ला एलिवेटेड रोड, गौतमबुद्धनगर विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।  नतीजा, बड़ी बड़ी कंपनियां लगातार नोएडा का रुख कर रही हैं। इससे न केवल शहर का विकास हो रहा है बल्कि विकास के साथ ही साथ युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Pic-social Media

गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा के प्रयासों से ही 70 करोड़ की लागत से नोएडा में ओखला पक्षी विहार का पुनर्विकास किया गया। आपको बता दें कि इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य पक्षियों के निवास स्थलों को बचाना और उनकी संरक्षण की जगहों को विस्तृत करना है। इसके अलावा, यह परियोजना प्राकृतिक संपदा की रक्षा और वन्य जीवों के संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाने का भी एक अच्छा माध्यम बन रहा है।

ओखला पक्षी विहार का पुनर्विकास नई दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) और यूपी जल परिषद के संयुक्त प्रयासों के तहत किया गया। इस परियोजना के तहत वन्य जीव संरक्षण, प्राकृतिक संपदा की रक्षा, और प्रदूषण नियंत्रण का ख़ास ध्यान रखा गया।

Pic-social Media

नए उद्यानों और तालाबों के निर्माण से स्थानीय जलवायु में सुधार करने के साथ पक्षियों के लिए अत्यंत आवासीय माहौल तैयार किया गया। ओखला पक्षी विहार का पुनर्विकास एक महत्वपूर्ण कदम है जो प्राकृतिक संपदा की संरक्षा और स्थानीय जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने का संकल्प दर्शाता है।

जानिए योजना के मुख्य बिंदु

  • 50 हेक्टेयर क्षेत्र में नए उद्यानों और तालाबों का निर्माण
  • पक्षियों के लिए आवास और भोजन की व्यवस्था
  • पक्षी देखने के लिए टावरों और प्लेटफार्मों का निर्माण
  • पक्षियों के प्रजनन के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना।

परियोजना से पर्यावरण का विकास

पक्षियों की विविधता में वृद्धि होगी तो वहीं हवा और पानी की गुणवत्ता में सुधार आएगा। एकतरफ जहां जल संरक्षण हो सकेगा तो वहीं दूसरी तरफ जैव विविधता का संरक्षण होगा।

Pic-social Media

पर्यटन को बढ़ावा

परियोजना से पर्यटन को बढ़ावा।

मनोरंजन और शिक्षा के लिए नए अवसर तैयार।

स्थानीय लोगों के लिए रोजगार।

पर्यावरण

यह परियोजना नोएडा में हरियाली को बढ़ावा देने के साथ  वायु गुणवत्ता में सुधार करने का भी काम कर रही है।

पर्यटन

यह परियोजना नोएडा को पर्यटकों के लिए एक आकर्षक का केंद्र बन गई है। ख़ासकर वीकेंड में भारी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ ओखला पक्षी विहार का आनंद उठाने पहुंचते हैं।

ओखला पक्षी विहार का पुनर्विकास नोएडा को एक हरा-भरा और पर्यावरण के अनुकूल शहर बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। ओखला पक्षी विहार का पुनर्विकास एक महत्वपूर्ण पहल है जो न केवल वन्य जीव संरक्षण में योगदान दे रहा है बल्कि इससे नोएडा को हरा-भरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाने में मदद मिल रही है।